सांप को देखकर अच्छे-अच्छे लोगों की हालत खराब हो जाती है। हाल ही में क्वींसलैंड में एक लेटर बॉक्स के अंदर सांप निकल आया। उसे इस बात का पता उस समय चला जब वह यह देखने गया था कि लेटर बॉक्स में कोई चिट्ठी तो नहीं आई लेकिन जो उसे दिखाई दिया वो हैरान करने वाला था। मैक्स ने इस बात की जानकारी सांप पकड़ने वाले दस्ते सनशाइन कोस्ट स्नेक कैचर को दी। जिसके बाद सांप को निकालने के लिए उसके घर एक टीम पहुंची। टीम ने लेटर बॉक्स से सांप को बाहर निकालकर झाड़ियों में फेंक दिया है। इस घटना का वीडियो बचाव दल ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सांप बहुत आराम से लेटर बॉक्स के अंदर सोया हुआ था। इसके बाद बचाव दल का एक सदस्य उसे लेटर बॉक्स से निकालने के लिए एक छड़ी का इस्तेमाल करता है। वह उससे सांप को बाहर निकालता है। इसके बाद हाथ से पकड़कर बाहर निकालता है। इस दौरान सांप हवा में लटकते हुए दिखाए दे रहा है, वह छूटने के लिए उस शख्स पर हमला करने की कोशिश भी करता है लेकिन नाकाम रहता है। दस्ते का सदस्य सांप को एक नीले रंग के बैग में डालकर उसे बंद कर ले जाता है और बाद में दूर झाड़ियों में सांप को छोड़ देता है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी सांप के कई बार घरों मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। कुछ समय पहले तो उड़ती फ्लाइट में सांप पाया गया था, जिसे देखकर लोग यात्री हैरान रह गए थे। इस वाक्ये का वीडियो भी सामने आया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ग्रीन कलर का सांप फ्लाइट के लगेज कम्पार्टमेंट में है और वह अपनी पूंछ से झूल रहा है। फ्लाइट में सांप को देखकर सभी यात्री डर गए। इंडोलिको मेडिना द्वारा इसका वीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया। उन्होंने एबीसी न्यूज को बताया कि फ्लाइट के लैंड करने से पहले हमने सांप को एक कंबल से ढककर कंट्रोल किया।
देखिए वीडियो:
