अमेरिका में गायों के साथ अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट किए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि गायों के शरीर में बड़ा छेद किया गया है। गायों के शरीर में छेद करने वाले वेटेनरी से जुड़े लोगों का कहना है कि इससे गायों की बीमारी से होने वाली असामयिक मौत के मामलों में भी काफी कमी आई है। गायों के छेद वाली तस्वीर और वीडियो पर सोशल मीडिया खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को लाखों की संख्या में लोग देख चुके हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों गायों के शरीर में यह छेद किया जाता है और इस पर लोगों का क्या कहना है?

वेटेनरी से जुड़े लोगों को कहना है कि गाय के शरीर में बड़ा छेद कर देने से उसके शरीर के अंदर की बीमारियों को आसानी से निरीक्षण किया जा सकता है। इसके अलावा गाय के पेट में खाना पच रहा है या नहीं इस बात के बारे में जानने में भी मदद मिलती है। इस सर्जरी को करने के एक महीने बाद गाय सहज हो पाती है। गाय के पेट में किए जाने वाले इस छेद को ‘फिस्टुला’ कहते हैं। सुराख को एक प्लास्टिक के रिंग से बंद कर दिया जाता है। वैज्ञानिकों के लिए गाय के अंदरुनी हिस्सों में जांच करना कठिन होता है इसलिए शरीर में छेद कर दिया जाता है। अमेरिका में गायों के साथ की जाने वाली इस प्रक्रिया की आलोचना भी हो चुकी है। कुछ लोग इसे केवल मीट और डेयरी कंपनियों के फायदे के तौर पर देखते हैं। सोशल मीडिया पर गायों के इस वीडियो को काफी समय से शेयर किया जा रहा है।