पूरे दुनिया में लोग कई अजीबो-गरीब और दिलदहला देने वाले स्टंट करते हैं और वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाते हैं। रूस की एक सर्कस परफॉर्मर जोए इल्लीस निराले कारनामों के लिए अजनबी नहीं है। यह वहीं मशहूर स्टंटवुमेन है जो बचपन में अपना कई बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करवा चुकी है। हाल ही में उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने जीब से सबसे ज्यादा बार पंखे का ब्लेड रोकने का रिकॉर्ड बनाया है। वह तेजी से घूमते हुए पंखे को जीब से रोक देते हैं। उन्होंने इटेलियन शो ‘Lo Show dei Record’ के दौरान अपना नया रिकॉर्ड बनाया। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है।
इस स्टंट के लिए उन्होंने अपने दोनों हाथ में इलेक्ट्रिक फैन लिया हुआ है। दोनों की स्पीड अधिकतम है। इसके बाद तेजी से घूमते हुए फैन ब्लेड के पास वह अपनी जुबान ले जाती है और उसे रोक देती है। कुछ ऐसा ही वह दूसरे हाथ में मौजूद पंखे के साथ भी करती है। नया रिकॉर्ड बनाने के लिए प्रत्येक फैन के ब्लेड को 16 बार जीब से रोका। इस तरह कुल 32 बार यह कारनामा किया। इससे पहले एक मिनट में 20 बार ब्लेड को रोक कर उन्होंने की रिकॉर्ड बनाया था। नए रिकॉर्ड बनाने के साथ ही उन्होंने खुद का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
https://www.youtube.com/watch?v=Lf814UKG0fk
हालांकि, जल्द ही एक अन्य महिला स्टंटबाज ने इलीस के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। शो रिकॉर्ड होने के बाद जोए का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अश्रीता फर्मन ने तोड़ दिया। उन्होंने 35 बार जबान से ब्लेड को रोका। हालांकि, उनके पास अभी भी किसी महिला द्वारा जुबान से सबसे ज्यादा एक मिनट में 24 बार माउस ट्रेप करने का रिकॉर्ड है।