सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक लड़की को भगवान शिव पर सवाल उठाते हुए दिखाया जा रहा है। वीडियो को तीन दिन में 18 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। वीडियो में एक लड़की बाबा से कुछ सवाल करती हैं और उनसे जवाब मांगती है। वीडियो में नजर आ रहा है कि 21 साल की तोषा चौधरी आध्यत्मक गुरू से सवाल पूछती है कि लोग शिवजी के मंदिर में जाते हैं और कई लीटर दूध चढ़ाते हैं ताकि उनकी मनोकामना पूरी हो। वह यह भी नहीं सोचते हैं कि ये सारा दूध बेकार जा रहा है। लेकिन जब हमारी धर्म और भगवान पर ओ माई गॉड और पीके जैसी फिल्में बनती हैं तो उनका विरोध किया जाता है, आखिर ऐसा क्यों? हम क्यों उनका विरोध करते है, जबकि वह सच बता रही होती हैं। इस पर आपका क्या विचार क्या।
लड़की के सवाल का जवाब देते हुए बाबा ने पूछा क्या कि क्या तुम्हें पता है कि शिव जी पर दूध क्यों चढ़ाया जाता है। तुम्हें नहीं पता है कि शिवजी कौन है और दूध से अभिषेक क्यों किया जाता है? उन्होंने कहा कि आज के युवाओं की यह सबसे बड़ी समस्या यह है कि न तो हम कुछ जानते हैं और न किसी की सुनना चाहते हैं, हमें नहीं पता की भगवान शिव कौन है और अभिषेक क्यों किया जाता है, लेकिन किसी गंदी फिल्म का गंदे एक्टर उसने जो कह दिया वही सही। लड़की और बाबा के तर्क के दौरान उसके कुछ शब्द निकलते हैं, जिसके बाद वह भड़क जाते हैं। हालांकि अंत में ठाकुर जी नाम के यह स्वामी उस लड़की के सवालों का जवाब देते हैं। वो लड़की उनकी बात से सहमत होकर राधे-राधे बोलकर अपनी जगह पर बैठ जाती है।
https://www.youtube.com/watch?v=cxYSqsKNk48
इसके अलावा तोषा ने होलिका जलाए जाने पर भी सवाल पूछा। उसने कहा कि हम पर्यावरण के बारे में नहीं सोचते हैं, लेकिन त्योहार मनाने और सजाने के लिए पूरा पेड़ काट देते हैं। एक पौधे को पेड़ बनाने में 2-3 साल लगते हैं, पर हम उन्हें एक झटके में काट देते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है। लेकिन य्-टूयूब पर 4 अप्रैल को शेयर किए इस वीडियो को लाखों की संख्या में लोग देख चुके हैं।

