जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, गर्मी का प्रकोप को देखने और झेलने को मिल रहा है। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह की उपाय कर रहे हैं। पूरे देश में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। गर्मी का आलम यह है कि अप्रैल की गर्मी देख कर लोग कहनो को मजबूर है कि मई-जून में क्या होगा? रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को पारा 39 डिग्री था। गर्मी से इंसान ही नहीं जानवर भी परेशान है और राहत के लिए तरह-तरह उपाय कर रहे हैं। ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान और खुश हो जाएंगे। वीडियो में एक बंदर और लंगूर को गर्मी से बचने के लिए आइसक्रीम खाते हुए दिखाया गया है।
यह वीडियो देश के किसी पार्क का है। हालांकि यह वीडियो कहा का है और किसने इसे कैद किया है, इस बात का अभी तक पता नहीं चल सका है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बंदर बड़े मजे से आइसक्रिम खा रहा है। उसके सामने खाने के लिए बिस्किट भी पड़ा है, लेकिन वह इसे हाथ भी नहीं लगाता है। बंदर उस आइसक्रीम को छोड़कर पेड़ पर चढ़ जाता है। इसके बाद एक दूसरी मादा लंगूर आइसक्रीम को देखकर तुरंत उसे लपक लेती है और जल्दी-जल्दी खाने लगती है। इस दौरान पेड़ पर दो बंदर मौजूद इसके बाद वह पेड़ पर चढ़ जाता है और वहां बैठकर आइसक्रीम खाता है। इस दौरान उसका एक साथी भी मौजूद रहता है। वीडियो देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा और हैरान भी रह जाएंगे कि क्या वाकई गर्मी इस कदर है इंसान के साथ बंदरों को भी राहत के लिए आइसक्रीम की जरुरत पड़ रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=rAmJjnjZTnA

