उत्‍तर प्रदेश के कन्‍नौज जिले में हो रही एक शादी में विवाद हुआ तो दूल्‍हा-दुल्‍हन थाने पहुंच गए। पुलिसकर्मियों और परिवारवालों की मौजूदगी में दोनों की वहीं पर शादी कराई गई। यह अजीबोगरीब वाकया तब सामने आया तब समाचार एजंसी एएनआई ने थाने के भीतर जोड़े की शादी का वीडियो शेयर किया। दरअसल, शादी के दौरान दुल्‍हन के पारिवारिक सदस्‍य को किसी ने थप्‍पड़ जड़ दिया। इसी मामले की रिपोर्ट लिखाने दूल्‍हा-दुल्‍हन थाने गए थे। बाद में दोनों की वहीं पर शादी करा दी गई। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों ने पुलिस स्‍टाफ की मौजूदगी में एक दूसरे को वरमाला पहनाई। एएनआई के इसके बाद अपने ट्वीट में पूरा मामला बताते हुए कहा, ”लड़की के रिश्‍तेदार को शादी के दौरान किसी ने तमाचा मार दिया, जिसके बाद वे शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्‍टेशन आए थे। बाद में जब मामला सुलझ गया तो दोनों ने थाने पर ही शादी कर ली।”

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने लड़की के नाबालिग होने की शंका जताई। कई यूजर्स ने ‘जबरन’ लड़की की शादी कराए जाने की आशंका तक जाहिर की। वहीं एक अन्‍य यूजर ने कहा, ”यूपी में किसी शादी मे लड़ाई झगड़ा न हो ये बहुत कम ही होता है ये तो दस्तूर की तरह है।”

https://twitter.com/SushiRollPhan/status/933836687473594368

https://twitter.com/Gabapentin_Awar/status/933866489827987456

https://twitter.com/btsque/status/933877864637784064