उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में हो रही एक शादी में विवाद हुआ तो दूल्हा-दुल्हन थाने पहुंच गए। पुलिसकर्मियों और परिवारवालों की मौजूदगी में दोनों की वहीं पर शादी कराई गई। यह अजीबोगरीब वाकया तब सामने आया तब समाचार एजंसी एएनआई ने थाने के भीतर जोड़े की शादी का वीडियो शेयर किया। दरअसल, शादी के दौरान दुल्हन के पारिवारिक सदस्य को किसी ने थप्पड़ जड़ दिया। इसी मामले की रिपोर्ट लिखाने दूल्हा-दुल्हन थाने गए थे। बाद में दोनों की वहीं पर शादी करा दी गई। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों ने पुलिस स्टाफ की मौजूदगी में एक दूसरे को वरमाला पहनाई। एएनआई के इसके बाद अपने ट्वीट में पूरा मामला बताते हुए कहा, ”लड़की के रिश्तेदार को शादी के दौरान किसी ने तमाचा मार दिया, जिसके बाद वे शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन आए थे। बाद में जब मामला सुलझ गया तो दोनों ने थाने पर ही शादी कर ली।”
#WATCH: Couple tie the knot at a police station in Kannauj. Both moved to police station, in the middle of their wedding, to report a matter pic.twitter.com/7lSzpT0yBA
— ANI UP (@ANINewsUP) November 23, 2017
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने लड़की के नाबालिग होने की शंका जताई। कई यूजर्स ने ‘जबरन’ लड़की की शादी कराए जाने की आशंका तक जाहिर की। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, ”यूपी में किसी शादी मे लड़ाई झगड़ा न हो ये बहुत कम ही होता है ये तो दस्तूर की तरह है।”
https://twitter.com/SushiRollPhan/status/933836687473594368
Girl? Hmm was she 14 and her husband 50? So a person gets slapped…lol, big friggin deal. I got slapped growing up, I never went to the cops lol. No wonder this world is fucked up, to many sensitive people
— Trav (@1981_Trav) November 23, 2017
यूपी मे किसी शादी मे लड़ाई झगड़ा न हो ये बहुत कम ही होता है ये तो दस्तूर की तरह है
— NV (@NV_Handle) November 23, 2017
https://twitter.com/Gabapentin_Awar/status/933866489827987456
https://twitter.com/btsque/status/933877864637784064
She looks like a child and she's very unhappy! He looks much older than her. Just sad that people are forced into these unions because parents can't/won't let their children decide their lives. Some parts of the world, women R just baby factories with no lives.
— Tumbling Mirth (@KgMirth) November 24, 2017