लड़की को शादी के लिए प्रपोज करना किसी कठिन टास्क को पूरा करने से कम नहीं है और आज के समय में दबाव के कारण लोगों इन यादगार चीजों को पीछे छोड़ते जा रहा है। किसी लड़की को प्रपोज करने के लिए नए आइडिया, अपने नर्वसनेस को कंट्रोल करना और अपनी भावनाओं को उसके सामने पेश करना होता है। आज के समय में लोग यह सब भूलते जा रहे हैं। वहीं, दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो वाकई में इस पल को यादगार बनाने की कोशिश करते हैं। आमतौर पर लड़का घुटनों के बल बैठकर, बॉक्स से रिंग या फिर फूल देकर लड़की को प्रपोज करता है, लेकिन यह आइडिया शायद एलैक होरान नाम के शख्स के लिए काफी नहीं था। इसलिए उसने अपनी गर्लफ्रेंड के पूरे शरीर को अपने पंजों पर उठाकर प्रपोज किया। यह सब कुछ उस समय जब दोनों कपल हवाई में एक बीच पर योगा कर रहे थे। महिला अपने पार्टनर के इस सरप्राइस से हैरान रह गई।
होरान ने बताया कि इस पूरे प्लान को क्रियान्वित करने से पहले उसने करीब 6 महीने तक इस पर काम किया। यही नहीं उसने इसके लिए फोटोग्राफर भी हायर किया जो उसके इस प्रपोजल को कैमरे में रिकॉर्ड कर सके। होरान ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड स्टेप गार्डनर को उसके इस प्लान पर बिल्कुल भी शक नहीं हुआ, क्योंकि वे लोग पहले भी इस तरह वर्कआउट की रिकॉर्डिंग करते आए हैं। लेकिन, गार्डनर को इस बात का एहसास हो गया था कि आज कुछ स्पेशल है। होरान ने डेली मेल से बातचीत में बताया कि दोनों एक-दूसरे को पिछले 2 सालों से जानते हैं और साथ ही योगा करते हैं। मैंने मार्च में हवाई ट्रिप की प्लानिंग की थी और इसे यादगार बनाने का फैसला किया। इस वीडियो को जिन भी लोगों ने देखा, उनमें से काफी लोग इसे देखकर हैरान रह गए। लेकिन उनके द्वारा दी गई प्रतिक्रिया सकरात्मक रही।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कपल बीच पर योगा कर रहा है। इस दौरान लड़का जमीन पर लेटा होता है और लड़की के पूरे वजन को अपने पंजों पर उठा लेता है। इसके बाद वह सिर के नीचे छिपाकर रखी गई अंगूठी को निकालता है और लड़की को ऐसे ही उल्टा लेटे हुए प्रपोज करता है। इस अंदाज को देखकर लड़की हैरान रह जाती है।

