तेंदुए को एक बेहतरीन शिकारी के रूप में जाना जाता है। वह शिकार को एक बार पकड़ ले तो उसे मारने के बाद ही छोड़ता है। लेकिन क्या आप ने सोचा है इतना खतरनाक जानवर किसी छोटे से जानवर का शिकार बन सकता है। वह अपने से कमजोर जानवर के साथ हार जाता है। ऐसा ही कुछ कुरुगर नेशनल पार्क में सामने आया है। यहां एक तेंदुआ अपने लंच के लिए साही (porcupine) को शिकार बनाने की कोशिश करता है। हालांकि वह अपने इस कोशिश में फेल हो जाता है। यही नहीं वह खुद साही का शिकार हो जाता है। इस घटना का वीडियो भी सीमने आया है। 28 साल के डोनोवन पिकेथ नाम के एक शखअस ने इस हैरान कर देने वाले वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो साही तेंदुए के सामने से निकलते हैं। इस दौरान तेंदुए उनकी तरह दौड़ता है। वह पहले वाले तेंदुए पर हमला करने की कोशिश करता है। वह उस पर हमला भी करता है लेकिन पकड़ने का नाकाम रहता है। इतने में साही निकल जाता है। इसके बाद तेंदुआ पीछे आ रहे साही पर हमला करता है। वह उसे दौड़ाता है और थोड़ी दूर पीछा कर उसे दबोच लेता है, लेकिन इसी दौरान साही के कांटे तेंदुए के शरीर में घुस जाते हैं और उसे मजबूरी में अपने शिकार को छोड़ना पड़ता है। दरअसल साही के पूरे शरीर पर कांटेदार रचना होती है। अपनी सुरक्षा के लिए वह इन्हीं कांटेदार तीरों (Spines) को शत्रु के तरह फेंकता है। जैसे ही तेंदुए ने साही को अपना निवाला बनाने का सोचा। उसने कांटेदार तीर फेंककर तेंदुए को छेद दिया।
गौरतलब है कि इससे पहले सांप और साही का एक वीडियो सामने आया था। तेंदुए की तरह ही सांप की भी हालत हुई थी। उसके पूरे शरीर पर कांटे निकल आए थे और बीच सड़क पर कराहता रहा। सोशल मीडिया पर वीडियो में सांप की हालत देखकर लोगों ने सहानुभूति व्यक्त की थी।
