मगरमच्छ को खतरनाक शिकारी के रूप में जाना जाता है। पानी के अंदर या फिर दलदली जगह पर तो यह राजा होता है। कहा जाता है कि पानी के अंदर मगरमच्छ इतना शक्तिशाली होता है कि वह हाथी को भी गिरा सकता है। मगरमच्छ मजबूत जबड़ों के लिए जाना जाता है, जिसके बीच कोई जानवर या फिर इंसान ही फंस जाए तो निकलना मुश्किल है। लेकिन यह खतरनाक मगरमच्छ कर्नाटक के एक गांव में खुद मुसीबत में फंस गया। लेकिन कुछ लोगों ने मगरमच्छ की मदद की और उसे बचाया। हैरानी वाली बात यह है कि वह लोग बिना डरे मगरमच्छ को मुसीबत से निकालकर ले आते हैं। आमतौर पर इंसान इतनी हिम्मत नहीं करता। इस घटना का दिलदहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है। वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इन लोगों ने कितना बड़ा रिस्क लिया है।
इस हैरान कर देने वाले फुटेज में दिखाई देता है कि कुछ लोग हाथों और कोहनी के बल पर चलकर कीचड़ में जाते हैं और मगरमच्छ के पास जाते हैं। वह कीचड़ में फंसे मगरमच्छ को देखकर वहां जाते हैं। उनमें से एक शख्स यह देखने के लिए की मगरमच्छ जिंदा है या नहीं. उसके मुंह में हाथ डाल देता है। जिसके बाद वो लोग मगरमच्छ को दलदल से बचाने के लिए लकड़ी से उसे बाहर निकालने की कोशिश करते हैं। इसके बाद एक शख्स उसे पूंछ से पकड़कर बाहर खींचता है। गड्ढे से निकलने के बाद सभी लोग मगरमच्छ को खींचकर बाहर लाते हैं और उसके ऊपर पानी डालते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=_A7nq2gRCpU
यह घटना कर्नाटक के एक गांव कोर्थी का है। माना जा रहा है कि मगरमच्छ कुछ दिन पहले कीचड़ में फंसा होगा। गांववाले उसे बचाने की बहुत कोशिश करते हैं हालांकि वह उसे बचाने में नाकामयाब साबित होते हैं। स्थानीय लोग इसके लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हैं। उनका कहना है कि प्रशासन ने अगर नदी की सफाई करवाई होती और कीचड़ को हटाया गया होता तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था।
