दक्षिणी सूडान से भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए चलाए गए ‘ऑपरेशन संकटमोचन’ की सफलता के बाद केंद्रीय विदेश राज्‍य मंत्री जनरल(रिटायर्ड) वीके सिंह की सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है। ऑपरेशन संकटमोचन के तहत 156 भारतीयों को सूडान से वापस लाया गया। दक्षिणी सूडान में सरकार और विरोधियों के बीच संघर्ष के चलते गृहयुद्ध के हालात हैं। इसके तहत वहां भारतीय फंस गए थे। शुक्रवार को विदेश राज्‍य मंत्री वीके सिंह 156 भारतीयों को वायुसेना के विमान से लेकर आए। नेपाल के दो लोगों को भी सूडान से निकाला गया।

इस के बाद से सोशल नेट‍वर्किंग साइट टि्वटर पर वीके सिंह को लेकर #ThankYouGeneral ट्रैंड कर रहा है। सरकार के कई मंत्रियों ने भी वीके सिंह की तारीफ में ट्वीट किए। मंत्रियों में महेश शर्मा, कृष्‍णपाल गुर्जर, मेनका गांधी ने भी #ThankYouGeneral के जरिए वीके सिंह की तारीफ की।