अगर आप क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को टि्वटर पर फोलो करते हैं तो ऐसा हो ही नहीं सकता कि आप उनके ह्यूमर से अनजान रहें। उनकी जन्मदिन की बधाईयां भी काफी रोचक होती हैं। लोग उनके लाखों फॉलोवर्स उनके इन मजाकिया ट्वीट्स का इंतजार करते रहते हैं। हालही में उन्होंने मोहम्मद कैफ के जन्मदिन पर सनी देओल की फिल्म ‘गदर’ के गाने के बोल यूज करके बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट पर लिखा था, ‘उड़ जा काले कवा तेरे मुंह वीच खंड पावा, मोहम्मद कैफ ने इसे गाने को गंभीरता से लिया और कहीं भी उड़ रहे हैं। हैप्पी बर्थडे कैफ, आप आदमी हैं या पतंग?’ अब उन्होंने एक वीडियो जारी करके यह भी साबित कर दिया कि वे ना केवल क्रिकेट की अच्छी कमेंट्री करते हैं, बल्कि रोजाना की जिंदगी पर अच्छा ज्ञान भी देते हैं।
वीरेंद सहवाग ने एक ट्वीट करके वीडियो का लिंक शेयर किया है। वीडियो के लिंक से साथ उन्होंने लिखा है, ‘सास भी कभी बहू थी। सास को सेट किया जा सकता है। सास के तानों से कैसे बचा जा सकता है?’ लिंक पर क्लिक करने के बाद आप वीडियो तक पहुंच जाएंगे। वीडियो में सहवाग तीन-चार लोगों को सास के तानों से बचने के लिए ज्ञान देते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में सहवाग ने कहा, ‘लोग कुछ तो कहेंगे, लोगों का काम है कहना। जो ताने ऑस्ट्रेलियन मारते हैं वो तो सास भी नहीं मारती। मैं जब पहली बार 2003 में ऑस्ट्रेलिया गया तो उन्होंने क्या ताने मारे थे। एक तो उनका उच्चारण समझ में नहीं आता। वे अंग्रेजी में बहुत गालियां देते थे। इसके लिए मैंने एक तरीका निकाला कि एक कान से सुनो और दूसरे से निकालो। सास के साथ भी ऐसा कर सकते हैं। गर्दन हिलाते रहो और एक कान से सुनो और दूसरे से निकाल दो।’
साथ ही उन्होंने कहा, ‘कुछ रिश्ते खून के होते हैं और कुछ रिश्ते खून चूसने के लिए होते हैं। इससे ग्रेग चैपल की याद आती है। वे बहुत खून चूसते थे और अभी भी कहीं खून चूस रहे होंगे। वे हर किसी के खेल में कमी ढूंढ़ते थे। हम उनकी भी नहीं सुनते थे। गर्दन हिलाते रहते थे और उनकी बात नहीं मानते थे। दूसरे दिन हम ज्यादा रन बनाते थे और उन्हें चिढ़ाते थे। ऐसे ही सास को भी दोस्त बना लो। जैसे हम तेज गेंदबाज को दोस्त बना लेते थे, जिससे आप पर बाउंसर कम पड़ती थी। कई बार हाफ बॉल पर मिल जाती थी, जिस पर हम लोग चौका मार लेते थे। परेशान होकर आप बस से तो उतर सकते हैं, लेकिन हवाई जहाज से नहीं। सास को दोस्त बनाकर रखो।’
Saas Bhi Kabhi Bahu Thi. Saas ko Set kiya jaa sakta hai. How to tackle taunts from mother-in-law?
#ViruKeFunde
– https://t.co/RX4vGCnIDI pic.twitter.com/UkAl6pDNIj— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 2, 2016
वीडियो इस लिंक पर क्लिक करके भी देख सकते हैं।