योगा करना हमारे स्वास्थ्य और मन की शांति के लिए कितना फायदेमंद होता है इस बात को दोहराने की जरूरत नहीं। वहीं योगा अभ सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। योगा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुका है और दुनियाभर में लोग इसे स्वस्थ रहने के लिए एक बढ़िया व्यायाम मान रहे हैं और इसे अपने मन से अपना रहे हैं। वहीं योगा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो ख्याती मिली है उस बात का अंदाजा हम इस बात से लगा सकते हैं जब यूएन ने हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस की घोषणा की। सिर्फ भारतीय लोगों के बीच ही नहीं बल्कि विदेशियों के बीच में भी योगा काफी लोकप्रिय हो रहा है इस बात पर नया वायरल वीडियो लगा रहा है।
दरअसल हाल ही में स्कॉटलैंड के दो लोगों के योगा करते हुए वीडियो काफी वायरल हुए हैं। इनमें दोनों ही लोग अपने देश की पारम्परिक ड्रेस पहने हुए हैं। इस ड्रेस को किल्ट्स कहते हैं। दोनों शख्स वीडियो में बेहद खूबसूरत लोकेशन पर मौजूद हैं और योगा के कुछ बहुत कठिन आसन कर रहे हैं जिन्हें कोई प्रोफेश्नल ही कर सकता है। वीडियो यूट्यूब पर बीबीसी सोशल द्वारा अपलोड किया गया है और इसे 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में दोनों ही लोग पहाड़ो-पत्थरों पर योगा के काफी कठिन आसन पूरे कर रहे हैं। योगा को भारत से अतंरराष्ट्रीय स्तर पर जो ख्याती मिली है उसका अंदाजा भी आप इस वीडियो के वायरल होने से लगा सकते हैं।
देखें वीडियो (Source: Youtube/BBC Social)

