एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर रहा है। इसमें एक शख्स किसी बूढ़ी औरत को पीटते हुए दिखाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस महिला की पिटाई को रही है वह पिटाई कर रहे शख्स की सास है। खबर के मुताबिक, महिला अपने बेड से उठकर घूम रही थी बस इस बात पर बेदर्दी से उसकी पिटाई कर दी गई। वीडियो सिर्फ 15 सेकेंड का है। इतनी सी देर में ही वह शख्स बूढ़ी महिला को तीन थप्पड़ जड़ देता है। तो अंदाजा लगाईए कि पूरे दिन में वह महिला को कितना मारता होगा। वीडियो में दिखाया गया है कि महिला काफी डरी हुई होती है और शख्स के हाथ उठाते ही और भी डर जाती है। लेकिन फिर भी वह शख्स महिला को थप्पड जड़ देता है। वह महिला के मुंह और सिर पर थप्पड़ मारता दिख रहा है। वीडियो में वह शख्स बूढ़ी महिला से बार-बार बेड पर जाकर लेट जाने को कहता सुनाई दे रहा है। बूढ़ी महिला पिटाई से काफी डरी और सहमी हुई सी भी नजर आ रही है।
वीडियो को सोशल मीडिया पर मलेशिया में रहने वाली एक महिला ने पोस्ट किया था। पोस्ट करने वाली महिला का नाम ‘ली’ बताया गया है। वीडियो को अबतक हजारों लोग शेयर कर चुके हैं और लगभग 50 लाख लोग इसे देख चुके हैं। यह वीडियो कहां का है। किसने इसे शूट किया है। इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ली नाम की जिस महिला ने इसे शेयर किया था उसने इसे ज्यादा से लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा था।
इस तरह की और ट्रेंडिंग खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
देखिए वीडियो
https://youtu.be/YsR0CM8lK40