बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना नहीं रहे। उनका लंबी बीमारी के बाद गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। खन्ना को कथित तौर पर डिहाइड्रेशन के कारण अप्रैल के पहले सप्ताह में सर एच.एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खन्ना पंजाब में गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद थे। उन्होंने ‘मेरे अपने’, ‘इंसाफ’ तथा ‘अमर, अकबर, एंथनी’ जैसी फिल्मों में काम किया था। खन्‍ना के निधन पर बॉलीवुड से लेकर सार्वजनिक जगत की कई हस्तियों ने शोक जाहिर किया है। वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने खन्‍ना के परिवार के प्रति संवदेना प्रकट की है। ‘अमर अकबर एंथनी’ में विनोद के को-स्‍टार रहे ऋषि कपूर ने ट्वीट किया, ”तुम बहुत याद आओगे, अमर।’ विनोद ने फिल्‍म में अमर का किरदार अदा किया था। क्रिकेटर विरेंदर सहवाग व हरभजन सिंह ने भी विनोद खन्‍ना के गुजरने पर शोक संदेश ट्वीट किया। अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने विनोद खन्‍ना के निधन को ‘एक युग का अंत’ कहा है।

ा के निधन पर प्रमुख हस्तियों के ट्वीट:

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/857494130548658176

विनोद खन्‍ना ने लगभग 140 फिल्‍मों में अभिनय किया। 1968 में फिल्‍मी दुनिया में कदम रखने के बाद, विनोद ने ज्‍यादातर सेकेंड लीड रोल या नेगेटिव भूमिकाएं कीं। 1975 में विनोद खन्‍ना को ‘हाथ की सफाई’ के लिए बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍टर का पहला फिल्‍मफेयर अवार्ड मिला। इसके बाद 1977, 79 में भी वह फिल्‍मफेयर के बेस्‍ट सपोर्टिंग कैटेगरी में नामित हुए। 1981 में कुर्बानी के लिए बेस्‍ट एक्‍टर की कैटेगरी में फिल्‍मफेयर नॉमिनेशन मिला। उनकी लोकप्रियता एंग्री यंग मैन की छवि गढ़ने वाले अमिताभ बच्‍चन से भी ज्‍यादा आंकी जाती थी।

https://www.youtube.com/watch?v=ldi-7LHPt4M

अपने फिल्‍म कॅरियर के शीर्ष पर, 1982 में खन्‍ना ने तय किया कि फिल्‍म इंडस्‍ट्री छोड़ कर अपने आध्‍यात्मिक गुरु ओशो रजनीश की शरण में जाएंगे। करीब 5 साल के अंतराल के बाद, विनोद हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में वापस लौटे और ‘इंसाफ’ व ‘सत्‍यमेव जयते’ जैसी हिट फिल्‍में दीं। 1999 में फिल्‍मफेयर ने विनोद खन्‍ना को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्‍मानित किया।

विनोद खन्‍ना से जुड़ी सभी खबरें यहां पढ़ें