बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना नहीं रहे। उनका लंबी बीमारी के बाद गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। खन्ना को कथित तौर पर डिहाइड्रेशन के कारण अप्रैल के पहले सप्ताह में सर एच.एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खन्ना पंजाब में गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद थे। उन्होंने ‘मेरे अपने’, ‘इंसाफ’ तथा ‘अमर, अकबर, एंथनी’ जैसी फिल्मों में काम किया था। खन्ना के निधन पर बॉलीवुड से लेकर सार्वजनिक जगत की कई हस्तियों ने शोक जाहिर किया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने खन्ना के परिवार के प्रति संवदेना प्रकट की है। ‘अमर अकबर एंथनी’ में विनोद के को-स्टार रहे ऋषि कपूर ने ट्वीट किया, ”तुम बहुत याद आओगे, अमर।’ विनोद ने फिल्म में अमर का किरदार अदा किया था। क्रिकेटर विरेंदर सहवाग व हरभजन सिंह ने भी विनोद खन्ना के गुजरने पर शोक संदेश ट्वीट किया। अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने विनोद खन्ना के निधन को ‘एक युग का अंत’ कहा है।
ा के निधन पर प्रमुख हस्तियों के ट्वीट:Will miss you Amar. RIP. pic.twitter.com/WC0zt71R4J
— Rishi Kapoor (@chintskap) April 27, 2017
Remembering the good times with you,Vinod. Thank you for being my friend. pic.twitter.com/hvZoYeQMEF
— Rishi Kapoor (@chintskap) April 27, 2017
Condolences on sad demise of veteran actor & BJP MP Shri #VinodKhanna ji, may God render peace to the departed soul & solace to his family.
— Arun Jaitley (@arunjaitley) April 27, 2017
Heartbreaking news.We lose a legend and the handsomest,most charismatic,stylish and awesome actor. #VinodKhanna a sad sad day. #RIPvinodji pic.twitter.com/rG1zjWfJeQ
— arjun rampal (@rampalarjun) April 27, 2017
#Vinodkhanna will always remain the coolest and most good looking actor to grace the Indian screens.The industry has lost a legend today.
— VarunDhawan (@Varun_dvn) April 27, 2017
Unbelievable loss. Deepest condolences on the passing away of a wonderful man and such a jubilant being #VinodKhanna ji.
RIP. pic.twitter.com/jkx0m2cOJa— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) April 27, 2017
Appeal to all to please not run pics of #VinodKhanna from the hospital. He's no more, lets show him not at his weakest but in his full glory
— Arunoday Mukharji (@ArunodayM) April 27, 2017
An amazing actor #VinodKhanna leaves us. May his soul rest in peace?? Condolences to his family.
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) April 27, 2017
Heartfelt condolences on the passing away of one of the most charismatic actors #VinodKhanna ji.
Om Shanti !— Virender Sehwag (@virendersehwag) April 27, 2017
https://twitter.com/kamaalrkhan/status/857494130548658176
End of an era!! RIP #VinodKhanna ji
— Hansika (@ihansika) April 27, 2017
#RIP #VinodKhanna – friend , colleague n gentleman ???
— Rajeev Chandrasekhar ??(Modiyude Kutumbam) (@Rajeev_GoI) April 27, 2017
Film Actor & MP #VinodKhanna Passes Away .
— Amish Devgan (@AMISHDEVGAN) April 27, 2017
विनोद खन्ना ने लगभग 140 फिल्मों में अभिनय किया। 1968 में फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद, विनोद ने ज्यादातर सेकेंड लीड रोल या नेगेटिव भूमिकाएं कीं। 1975 में विनोद खन्ना को ‘हाथ की सफाई’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पहला फिल्मफेयर अवार्ड मिला। इसके बाद 1977, 79 में भी वह फिल्मफेयर के बेस्ट सपोर्टिंग कैटेगरी में नामित हुए। 1981 में कुर्बानी के लिए बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में फिल्मफेयर नॉमिनेशन मिला। उनकी लोकप्रियता एंग्री यंग मैन की छवि गढ़ने वाले अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा आंकी जाती थी।
https://www.youtube.com/watch?v=ldi-7LHPt4M
अपने फिल्म कॅरियर के शीर्ष पर, 1982 में खन्ना ने तय किया कि फिल्म इंडस्ट्री छोड़ कर अपने आध्यात्मिक गुरु ओशो रजनीश की शरण में जाएंगे। करीब 5 साल के अंतराल के बाद, विनोद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वापस लौटे और ‘इंसाफ’ व ‘सत्यमेव जयते’ जैसी हिट फिल्में दीं। 1999 में फिल्मफेयर ने विनोद खन्ना को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया।

