किसी भी शख्स के लिए शादी एक खास अहमियत रखती है। उस समय कैसा लगता होगा, जब महिला को खुद अपनी शादी में शामिल होने का न्योता मिले। दरअसल यह मामला अर्जेटीना के ब्यूनर्स ऑयर्स का है। यहां एक महिला अपनी ही शादी में मेहमानों की तरह पहुंची। महिला को इस बात का अंदाजा उस समय लगा जब उसे लगा कि लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र वह खुद है। यह सब प्लानिंग महिला के होने वाले पति ने की थी। महिला के पति ने शादी की सारी अरेंजमेंट एक चर्च में किया, इस बात की जानकारी दुल्हन को नहीं थी। महिला को सेरेमनी में पहुंचने के बाद इस बात का पता चला, जब उसके दोस्तों ने उसे सरप्राइज दिया। यह पूरा वाक्या कैमरे में कैद हो गया।
महिला को इस सरप्राइज का पता उस वक्त चला जब उसकी किसी फ्रेंड ने बताया कि यह उसकी ही शादी है। महिला को पहले किसी दोस्त की सेरेमनी होने की जानकारी दी गई थी। महिला की आखों में उस समय आंसू आ गए जब उसे पता चला कि इस पूरे सरप्राइज को उसके होने वाले पति ने प्लान किया है। महिला की दोस्तों ने उसे ब्राइड की ड्रेस पहनाई। बाद में महिला ने रात में डांस के समय अपने पति से कहा कि मुझे विश्वास नहीं होता कि तुमने ऐसा किया है। तुम क्रजी हो। महिला का पति गुस्तोवा के मन में यह वह विचार 5 साल पहले आया था और वह इस विचार को लेकर चर्च के फादर से बात की। वह इसके लिए तैयार हो गए।
गौरतलब है कि इससे पहले एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को अजीबोगरीब तरीके से शादी के लिए प्रपोज करने का वीडियो सामने आया था। उस शख्स ने लड़की को प्रपोज करने के लिए खुद की मौत की झूठी कहानी रची। उसने अपने दोस्तों के जरिए अपनी एक्सीडेंट की कहानी लड़की तक पहुंचाई। खबर सुनते ही लड़की तुरंत दौड़ती हुई पहुंचीष जिसके बाद उसने लड़की को अनोखे अंदाज में प्रपोज किया। जिसके बाद गर्लफ्रेंड के आंखों में आंसू आ गए। यह कहानी स्थानीय अखबारों द्वारा बड़े पैमाने पर छापे जाने के बाद नाइजीरिया में वायरल हो गई थी।
वीडियो: अपनी ही शादी में मेहमान बनकर पहुंची महिला