एक महिला ट्राम ड्राइवर ने ट्राम को एक महिला के ऊपर चढ़ा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद भी हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जो महिला ट्रेन चला रही होती है वह लगभग 60 साल की होती है। वीडियो में दिख रहा है कि मरने वाली महिला ट्राम के ट्रेक पर खड़ी होकर अपने फोन पर कुछ कर रही थी। उसका ध्यान ट्रेन पर बिल्कुल भी नहीं होता। वहीं ट्रेन चला रही महिला का भी ध्यान सामने नहीं था। वहीं थोड़ी बारिश की वजह से शीशे में से भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। ट्रेक पर खड़ी महिला को देखकर ड्राइवर अचानक से ब्रेक नहीं लगा पाती और हादसा हो जाता है। अंग्रेजी वेबसाइट मिरर के मुताबिक, यह घटना रूस के मास्को में हुई थी। महिला को जख्मी हालत में मॉस्को के ही एक हॉस्पिटल में भर्ती भी करवाया गया था। लेकिन वह बच नहीं सकी। वहीं पर उसकी मौत हो गई थी। इस वीडियो को सबसे पहले लाइव लीक ने शेयर किया था। तब से वीडियो तेजी से फैल रहा है। खबर के मुताबिक, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मरने वाली महिला और ड्राइवर की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

वीडियो में दिखाया गया है कि एक्सीडेंट होने के बाद ड्राइवर महिला डर जाती है। जैसे ही एक्सीडेंट होता है वह फटाफट बिना वक्त खराब किए ट्राम से नीचे उतर जाती है। लेकिन फिर भी वह महिला नहीं बच पाती।

ऐसी ही और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

देखिए वीडियो-

https://youtu.be/OUm7CJ4Wo1U