गहरे समुद्र के किनारे स्थित पहाड़ी पर रोमांस करता एक कपल उस समय अचानक खतरे में पड़ गया, जब गर्लफ्रेंड नीचे फिसलने लगी। खतरा देख गर्लफ्रेंड ने पास बैठे ब्वॉयफ्रेंड का पांव पकड़ना चाहा, मगर उसने साथ देने के बजाय अपना पैर झटक दिया। इस हादसे का एक वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर युवक के समर्थन और विरोध में दो खेमें बन गए है।

वीडियो में दिखा कि एक कपल झील के पास सुनहरे मौसम का लुत्फ ले रहा है। पहाड़ी के किनारे बैठे कपल के ठीक आगे गहरी झील है। तभी बिकिनी पहने एक लड़की झील में छलांग लगाना चाहती है, मगर लड़खड़ा जाती है। लड़की को दिखाई देता है कि वह नीचे गिरने वाली है, तभी वह खुद को बचाने के लिए पास बैठे साथी युवक का पांव पकड़ने की कोशिश करती है। मगर फिर जो होता है उसका कुछ लोग समर्थन कर रहे हैं तो कुछ आलोचना। युवक अपना पांव पीछे कर लेता है और लड़की नीचे गिर जाती है।

गोरे शरीर और सुनहरे बालों वाला यह शख्स लड़की को गिरते हुए देखता है। इस हादसे की वीडियो Reddit नाम की वेबसाइट पर पोस्ट की गई, जिसके बाद युवक की हरकत पर बहस छिड़ गई। कुछ का मानना था कि अगर वह पांव पकड़ने देता तो वह बचाने के जगह खुद भी खतरे में आ जाता। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि लड़के को उसकी जान बचानी चाहिए थी, जो उसने किया एक सच्ची रिलेशनशिप के लिए बिलकुल सही नहीं है।

Read Also:  गाय को बचाते हुए डूब गया शख्स, लोगों ने बनाई वीडियो मगर नहीं की मदद

https://www.youtube.com/watch?v=BEkojMvl3rc