शादी हर किसी के लिए खास होती है चाहे वह लड़की हो या लड़का। हर कपल अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ खास भी करता है। इस तरह के कुछ मामले भी सामने आ चुके हैं। कहीं दुल्हन अपनी शादी में हेलिकॉप्टर से पहुंची तो कई घोड़ी पर सवार होकर। सोशल मीडिया पर ढेरों ऐसी वीडियों हैं जिसमें भारतीय शादियों में होने वाले डांस को दिखाया गया है। इनमें से कुछ को लोगों ने बेहद पसंद भी किया है। लेकिन हाल ही में एक दुल्हन की शादी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दुल्हन किसी प्रोफेशनल डांसर की तरह परफेक्ट डांस करती हुई दिखाई दे रही है।
वीडियो में दुल्हन को बॉलिवुड गाने ‘ये मोह मोह के धागे’ पर ठांस करते हुए दिखाया गया है। यह गाना साल 2015 में आई बॉलिवुड फिल्म ‘दम लगाकर हइशा’ का है। फिल्म में मुख्य भूमिका में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर हैं। सोशल मीडिया पर आए इस वीडियो में दुल्हन को लाइट ग्रीन रंग के जोड़े में स्टेज पर डांस करते हुए दिखाया गया। वीडियो में दुल्हन बिल्कुल किसी प्रोफेशनल या फिर एक्ट्रेस की तरह डांस करते हुए नजर आ रही है। दुल्हन ठीक वैसे ही मूव्स कर रही है, जैसे फिल्मी गाने पर किए गए हैं। इस दौरान पार्टी में मौजूद अन्य लोग डांस का मजा ले रहे हैं। फैशन ब्लॉगर मासूम मीनावाला ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी में अपना ही वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को एक दिन में 80 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। उन्होंने इस वीडियो को अपने यू-ट्यूब चैनल पर भी शेयर किया है।

