चीन में एक अजीब घटना देखने को मिली है। यहां एक शख्स चोरी के इरादे से एक एटीएम में घुसा था लेकिन उसने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी किसी चोर से उम्मीद नहीं की जा सकती थी। लेकिन वो कहते हैं न कि हर बुरे-से-बुरे शख्स में भी थोड़ी सी अच्छाई होती है! घटना गुआंग्डोंग शहर की है। यहां ICBC बैंक के एटीएम से एक एक महिला पैसे निकाल रही थी। वीडियो फुटेज में आप देख सकते हैं, महिला एटीएम बूथ से पैसे निकाल रही थी। वह पैसे पर्स में रखने ही वाली थी कि वहां पर वह शख्स पहुंचा। उसने महिला से इसके बाद रकम छीन ली। शख्स ने महिला से और पैसों की मांग की लेकिन महिला के सारे पैसे खत्म हो गए थे।

शख्स को यकीन दिलाने के लिए महिला ने अपना अकाउंट बैलेंस दिखा दिया। जब शख्स ने देखा कि महिला के अकाउंट में कोई रकम बाकी नहीं है तो उसने लूटे हुए पैसे भी महिला को वापस कर दिए और मुस्कुराकर वहां से वापस लौट गया। वीडियो में आगे वह शख्स बाहर जाते हुए भी नजर आया था, मगर उसके हाथ खाली थे। हालांकि पुलिस ने बाद में शख्स को गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो काफी वायरल हुआ है। कई लोगों ने तो चोर की तारीफ भी की। आप भी देखिए इस घटना का वीडियो।