बीबीसी की डॉक्यूमेंटरी प्लेनेट अर्थ- 2 के एपिसोड्स लगातार सोशल मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं, प्लेनेट अर्थ- 2 की क्लिप सामने आई है, जिसमें एक भूखा तेंदुआ नाटकीय ढंग से रात में एक सूअर के बच्चे का शिकार करता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो हैरान करने वाला है। डेविड एटनबरो और उनकी टीम ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में दिखाया है कि जानवरों को धरती पर जीवित रहने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ता है।
नाइट विजन कैमरे से शूट किए इस वीडियो में एक तेंदुआ नजर आ रहा है। क्लिप में बताया गया है कि तेंदुए भूखा है और शिकार की तलाश कर रहा है। शिकार की तलाश में उसके साथ उसका एक और साथी भी है। वह कुछ शख्सों का पीछा कर रहा है और वह उन पर हमला करने की तैयारी में है। इसी दौरान तेंदुए को कुछ ऐसा दिख जाता है कि वह अपना टारगेट बदला देता है। तेंदुए को सुअर का एक झुंड नजर आता है। उस झुंड के पास ही एक मादा पिग के छोटे-छोटे बच्चे सो रहे थे। तेदुंआ इन्हें शिकार बनाने के लिए दबे पांव उनके करीब जाता है और एक बच्चे को मुंह में दबाकर ले आता है। इस दौरान बच्चे को बचाने के लिए मादा पिग उसकी ओर भागती है। हालांकि तेंदुआ शिकार करना में कामयाब हो जाता है।
गौरतलब है कि बीबीसी की डॉक्यूमेंटरी प्लेनेट अर्थ- 2 के अब तक 5 एपिसोड दिखाए जा चुके हैं। सभी एपिसोड्स को दर्शकों ने खूब सराहा। पिछले हफ्ते आए एपिसोड में 5 शेरनियों ने एक भैसें पर हमला कर दिया। बीबीसी प्लेनेट अर्थ-2 का चौथा एपिसोड जिराफ और शेरों के बीच फिल्माया गया था। इसमें दिखाया गया था कि कैसे जिराफ शेरों के झुंड़ से बचने में कामयाब रहता है। तीसरे एपिसोड में जगुआर और मगरमच्छ के बीच लड़ाई दिखाई गई थी। इसमें जगुआर, मगरमच्छ को शिकार बनाने में कामयाब होता है और उसके सिर को अपने जबड़ों से कुचल देता है। प्लेनेट अर्थ-2 का पहला एपिसोड इगुआना छिपकली और सांपों के बीच फिल्माया गया था जबकि दूसरा एपिसोड तेदुओं को लेकर शूट किया गया था।
वीडियो: शिकार करने निकला तेंदुआ (Video Source: Mirror.co.uk)