चीन में एक महिला को दूसरी महिला के पति से रिश्ता रखना भारी पड़ गया। महिला को उस शख्स की पत्नी और बेटी ने पकड़ लिया। जिसके बाद सड़क पर उसकी जमकर धुनाई की गई। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है गर्लफ्रेंड को उस शख्स की पत्नी और बेटी सड़क पर पीट रही हैं। चीनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ उसके घर पर थी। इसी दौरान उसकी बेटी और पत्नी दोनों ने उन्हें पकड़ लिया। शख्स के साथ मौजूद गर्लफ्रेंड घर छोड़कर रिक्शे से भाग खड़ी हुई। लेकिन मां और बेटियों ने उसे नहीं छोड़ने का फैसला किया और एसयूवी से उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर महिला ने पति की गर्लफ्रेंड को सड़क पर पकड़ लिया।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला और उसकी बेटी ने रिक्शे के आगे गाड़ी लगाकर उसे रोक लिया। रोकने के बाद मां बेटी में से एक कार के अंदर शीशे से बाहर निकल कर महिला को मार रही थी तो दूसरी गाड़ी से बाहर आकर रिक्शे पर चढ़कर उसकी पिटाई कर रही थी। रेड कलर की ड्रेस पहने गर्लफ्रेंड भी अपने बचाव के लिए उन पर हमला करती हुई नजर आ रही। इस पूरी घटना को वहां से गुजर रहे एक शख्स ने फोन में कैद कर लिया और बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

रिपोर्ट के मुताबिक यह लड़ाई उस समय खत्म हुई जब घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। यह लड़ाई चीन के गाउंग्डोंग प्रांत की है। तीनों महिलाओं पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में चीन में इस तरह की मामले लगातार सामने आते रहे हैं। यहां महिलाओं ने पति के साथ अफेयर रखने वाली महिला को सबक सीखाने के लिए उसकी सरेआम पिटाई करके बेइज्जत करती हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=DonszZevZJI