किसी भी शादी में परिवार और रिश्तेदारों से भी ज्यादा कोई उत्साहित होता है तो वह दोस्त है। खासकर दूल्हे के दोस्त। लेकिन कई बार ये दोस्त ऐसी शैतानियां कर देते हैं जो भारी पड़ जाए। ऐसी ही एक शादी की वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक लड़का उस घोड़े की पूंछ पकड़ लटक जाता है, जिसपर दूल्हा सवार था। इससे वह खुद को और घोड़े को तो गिरता ही है, साथ ही दूल्हा भी नीचे गिर जाता है।

दरअसल वीडियो सोशल मीडिया वेबसाइट यूट्यूब पर ट्रेंड कर रही है। दो हफ्ते में इस वीडियो को 1.8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में दूल्हे की ड्रेस पहने एक शख्स सजे हुए घोड़े पर बैठा है। चारों और लोगों की भीड़ है और पीछे गाने बजने की आवाज आ रही है। घोड़े का मालिक उसकी लगाम पकड़कर घोड़े को गोल-गोल घुमा रहा है।

सब कुछ ठीक चल ही रहा था कि इसी बीच लाल टीशर्ट पहने एक लड़के को शरारत सूझती है। लड़का पीछे से घोड़े की पूछ पकड़कर लटक जाता है। कुछ समय तक तो वह खुद ही घोड़ के पीछे घिसटता रहता है, लेकिन फिर घोड़े का संतुलन बिगड़ जाता है तो घोड़ा फिसल जाता है। इससे उसपर सवार दूल्हा भी नीचे गिर पड़ता है। वीडियो को यूट्यूब पर Shrine First नाम के पेज ने डाला है। हालांकि यह वीडियो कब की और कहां की है इसका पता नहीं लग सका। यहां देखेंं वीडियो-