सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिखाया गया है कि एक शख्स अपने आपको अजगर के पिंजरे में कैद कर लेता है और वहां आराम से बैठा होता है। वह जिस जगह बैठा होता है वहां एक नहीं पूरे तीन अजगर होते हैं। दरअसल, जिस शख्स ने यह वीडियो बनाया है उसका नाम जे ब्रीवर है। वे तीनों अजगर उसने पाल रखे हैं। वह देखना चाहता था कि उसके पाले हुए अजगर उसको कितना जानते हैं। ब्रीवर देखना चाहता था कि जब वह अंदर जाएगा तो वे अजगर कैसा बर्ताव करेंगे। वीडियो में दिखाया गया है कि दो सांप तो बड़े ही आराम से लेटे रहे। जैसे कि उन्हें ब्रीवर के आने से कोई फर्क ही ना पड़ा हो। लेकिन सफेद रंग का तीसरा अजगर ब्रीवर के आने से परेशान हो जाता है। उसे ब्रीवर से खतरा महसूस होने लगता है। इसके बाद वह 2 मिनट के इस वीडियो में उसपर कई बार हमला करता हुआ साफ देखा जा सकता है। सफेद अजगर ब्रीवर के हाथ पर कई बार हमला करता है। अजगर को आमतौर पर सुस्त और बिना जहर वाला माना जाता है। लेकिन वीडियो में सफेद अजगर में गजब की फुर्ती देखने लायक है। हालांकि, वह जहरीला नहीं था इसलिए ब्रीवर को नुकसान नहीं हुआ। वह आराम से बैठा-बैठा हंस रहा होता है।
Read Also: इस तरह की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
इस वीडियो को यू ट्यूब पर अपलोड किए जाने के बाद अबतक 14 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यह वीडियो पिछले साल अपलोड की गई थी। लेकिन लोगों तक यह अब पहुंची है। देखिए वीडयो-