एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ऐसा सलूक किया जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। इस सलूक के आधार पर उसे दुनिया के सबसे बुरे बॉयफ्रेंड के रुप में वर्णित किया जा रहा है। इस वीडियो को प्रैंकस्टार द्वारा फिल्माया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को बेड से उठाने के लिए उसके ऊपर दो सांप छोड़ दिए। यूट्यूब यूजर डेरेक डेसो ने अपने दोस्तों के साथ इस स्टंट को कैमरे के जरिए शूट किया। डेसो के हाथ में एक कार्डबोर्ड का बॉक्स है, जिसके अंदर दो सांप मौजूद है। जिसे वह गर्लफ्रेंड के पैरों पर डाल देता है। सांप धीरे-धीरे लड़की के पैरों पर चलने लगते हैं और इस वजह से उसकी नींद खुल जाती है।

वीडियो में डेरेक अपनी गर्लफ्रेंड से कहता है कि हिलना मत बेबी, तुम्हारे ऊपर दो बड़े सांप है। यह सुनते ही वह बुरी तरह से चीखने लगती है और डेरेक तथा उसके दोस्तों को सांप को हटाने आदेश देती है। शरीर पर सांपों के चलने के कारण लड़की खुद हिल भी नहीं पा रही थी। हालांकि डेरेक और उसके दोस्त सांप को हटाने की जगह इसका मजा ले रहे थे और जोर-जोर से हंस रहे थे। लड़की डर की वजह से जितने जोर से चिल्ला रही थी वहां मौजूद लोग उतनी ही जोर से हंस रहे थे।

युवती बुरी तरह से डरी हुई लग रही थी और लगातार चिल्लाए जा रही थी। वह तब तक चिल्लाती रही जब तक कि सांप को उसके ऊपर से हटा नहीं लिया गया। हालांकि सांपों को हटाने के बाद भी वह डरी हुई थी। घबराई हुई गर्लफ्रेंड से डेरेक ने बात करने की कोशिश की, लेकिन वह इस हरकत से नाराज होने के कारण बात नहीं करना चाहती थी। यू-ट्यूब पर इस वीडियो को अब साढ़े सात लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को 13 नवंबर को पोस्ट किया गया था।

वीडियो: लड़के ने गर्लफ्रेंड के ऊपर छोड़े सांप (Courtesy: Youtube/DerekDeso)

https://www.youtube.com/watch?v=L2kzsx_bJhQ