Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का नाम भोजपुरी में आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। कभी बेहद गरीबी में जीवन बिताने वाले खेसारी ने अपनी मेहनत और कला से आज एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है जहां तक पहुंच पाना शायद हर किसी के नसीब में ना हो। खेसारी की दीवानगी का आलम ये है कि उनके गाने आते ही लोगों के दिलों पर चा जाता है। इसका प्रमाण है यू ट्यूब। वहां खेसारी के गानों को लाखों-करोड़ो में व्यूज मिलते हैं। ऐसा ही एक गाना है सरसों के सगिया। ये गाना रिलीज हुआ था साल 2017 में। लेकिन दो साल बाद भी ये गाना यूट्यूब पर खूब सुना जाता है। आज भी ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस गाने के प्रति लोगों की दीवानगी ऐसी है कि इसे खबर लिखे जाने तक 125,996,916 यानि लगभग 12 करोड़ 60 लाख व्यूज मिल चुके हैं। और व्यूज का आंकड़ा रोजाना बढ़ता जा रहा है।

सरसों के सगिया गाना साल 2017 में आई फिल्म मेहंदी लगा के रखना फिल्म का है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव ने अभिनय भी किया था। खेसारी के साथ काजल राघवानी और रितु सिंह मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म को डायरेक्ट किया खा रजनीश मिश्रा ने। सरसों के सगिया के संगीतकार थे मधुकर आनंद और बोल लिखे थे प्यारे लाल यादव ने। इसका म्यूजिक लॉन्च किया था वर्ल्डवाइक प्रोड्क्शन ने। प्रोडक्शन हाउस ने अपने यूट्यूब पेज पर गाने का वीडियो शेयर किया था 17 जून 2017 को। वीडियो आते ही लोग इसपर टूट पड़े थे।

इस वीडियो पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। लोग लिख रहे हैं कि खेसारी जी आप भोजपुरी की आन बान शान हो। तो वहीं लोग ये भी लिख रहे हैं कि ये गाना आज भी जबरदस्त लग रहा है। बता दें कि खेसारी लाल यादव का ये कोई पहला या फिर आखिरी गाना नहीं है जिसे लोगों का इतना प्यार मिला है। यूट्यूब पर ऐसे बहुत से गाने हैं जिस पर खेसारी के फैंस ने करोड़ों की संख्या में अपना प्यार लुटाया है।