सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें भारत पर 26/11 के हमलों का मास्टरमाइंड और आतंकी संगठन जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद भारतीय पत्रकार बरखा दत्त और कांग्रेस की तारीफ करते नजर आता है। वीडियो में वो कहता है, ”अपना दहशतगर्द चेहरा छिपाने के लिए वे (भारत) मेरा नाम लेते हैं। मैं कश्मीर की बात करता हूं और जनाब वो हमेशा मुझे घुमा फिराकर गलत रुख अपनाकर दुनिया को धोखा देने के लिए वो जनाब इसकी तरफ लेकर आते हैं। इंडिया में एक तबका मौजूद है जो यह काम कर रहा है। लेकिन मैं देख रहा हूं कि वहां बरखा दत्त जैसे लोग भी मौजूद हैं। बहुत अच्छे लोग भी मौजूद हैं। देखिए अभी कांग्रेस में जो गुफ्तगू हुई है, कांग्रेस ने बीजेपी से कहा है कि आप पाकिस्तान पर इल्जामात मत दो। आप अपने घर को देखो।”
हालांकि, बरखा ने बाद में हाफिज सईद पर जोरदार हमला किया था।
Repulsed by Hafiz Saeed trying propaganda points on my work. None of your business. You’e a terrorist. That you’re free is Pakistan’s shame
— barkha dutt (@BDUTT) July 25, 2016
उधर, कश्मीर में जारी हिंसा और वहां के वर्तमान हालात पर चर्चा के दौरान बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी बरखा और कांग्रेस का बिना नाम लिए उन पर निशाना साधा। अरनब गोस्वामी ने अपने शो न्यूज ऑवर में जिस विषय पर चर्चा की, उसका विषय था pro pak doves silent. इसमें संबित ने कहा, ”बुरहान वानी हिजबुल का आतंकी था, जो हाफिज सईद से बात कर रहा था। हाफिज ने कहा है कि वो भारत में कुछ लोगों को पसंद करता है। ऐसा वीडियो भी चल रहा है जिसमें वो यह कहते हुए दिखता है कि वो भारत के कुछ लोगों को पसंद करता है। हाफिज सईद एक कुख्यात आतंकी है।” (वीडियो में यह हिस्सा देखने के लिए 16वें मिनट तक स्क्रॉल करें)
हाफिज सईद ने कैसे की बरखा और कांग्रेस की तारीफ, नीचे देखें
Proud of you @bdutt and Congress pic.twitter.com/gumlgBmAuS
— Arvind Kejriwal (@TrollKejri) July 25, 2016