फ्लोरिडा। सोचिए की आप किसी पार्क या जू घुमने जाए और धरती के सबसे घातक और खतरनाक जानवर से आपका सामना हो जाए तो आप कैसा महसूस करेंगे, क्या मनाएंगे और आपकी डर के मारे क्या हालत होगी। ऐसा ही कुछ फ्लोरिडा के नेचर रिसर्व में हुआ। यहां एक विशाल मगरमच्छ को अपने सामने देखकर लोगों की हालत खराब हो गई। इस दौरान लोगों में हलचल होने लगी और लोग इधर-उधर शिफ्ट होने लगे। हालांकि कि लोगों ने इस वाक्ये को कैमरे में कैद करनी की भी कोशिश की। किम ज्वाइनर नाम के एक शख्स ने फेसबुक पर इसका वीडियो पोस्ट किया।

किम द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो वीडियो में एक बड़ा-सा मगरमच्छ पोल्क काउंटी स्थित सर्किल बी बार रिजर्व में रास्ते को क्रॉस करते हुए दिखाई दे रहा है। नेचर सेंटर घूमने आए लोगों के लिए बिल्कुल भी सामान्य नहीं था। वीडियो में एक बड़ा-सा मगरमच्छ रास्ते को पारकर रहा है। वह एक झाड़ी से निकलकर दूसरी हरी भरी झाड़ी में बड़े आराम से चलता हुआ जाता है। इस दौरान कुछ लोग उसकी फोटो और वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं। किम द्वारा सोमवार को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 30 हजार से ज्यादा लोग शेयर और 5 हजार से ज्यादा लोग इस पोस्ट को लाइक कर चुके हैं।

सरेआम घूमते हुए मगरमच्छ द्वारा किसी को नुकसान पहुंचाए जाने की कोई जानकारी नहीं मिली है। कहा जा रहा है कि यह फ्लोरिडा में देखा गया सबसे बड़ा मगरमच्छ नहीं है। इससे पहले में कई बार इस तरह के वाक्ये सामने आ चुके हैं। पिछले साल सनसाइन स्ट्टेट में 13.5 फीट लंबा मगरमच्छ देखा गया था। फ्लोरिडा फिश और वाइल्ड कंजर्वेशन कमीशन के मुताबिक लेक वॉशिगंटन में अब तक रिकॉर्ड 14 फुट का मगरमच्छ देखा गया है। गौरतलब है कि हाल ही में पार्क घूमने गए कपल पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया था। पार्क घूम रही महिला जैसी मगरमच्छ के पास फोटो क्लिक करने के लिए तो जानवर ने उसकी टांग पकड़ ली। जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया था।