दुनिया के हर पिता अपने बच्चों से प्यार करते हैं। बच्चों की शरारतों को भी वो हंसी में टाल देते हैं। बच्चे भी अपने पैरेंट्स से चोरी चुपके शरारत करने से बाज नहीं आते। खासतौर पर ऐसा पिता जो सोते वक्त खर्राटे लेते हैं। बच्चे अपने पिता के खर्राटे से जान लेते हैं कि उनके पिता अभी गहरी नींद में हैं। यही मौका है जब फ्रीज से कुछ भी चुराया जा सकता है। चाहे वो चॉकलेट, बियर, या फिर आइसक्रीम हो। कुछ बच्चों को खर्राटे लेने वाले डैड बिल्कुल पंसद नहीं होते, वो खर्राटे की आदत छुड़ाने के लिए कोई न कोई शरारत करते रहते हैं। कई बार तो ऐसा भी देखने को मिला है कि वो मस्ती में सोते हुए पिता का मेकओवर कर देते हैं, फिर उनकी वीडियो बनाकर हंसी उड़ाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

दरअसल, एरिज़ोना की रहने वाली ब्री टेलोन ने अपने पिता को सबक सिखाने के लिए कुछ ऐसा ही किया। जब ब्री के पिता गहरी नींद में सो रहे थे और जोर-जोर से खर्राटे ले रहे थे, तब ब्री उनकी खर्राटों से परेशान हो रही थी। ब्री ने अपने पिता को सबक सिखाने के लिए उनके चेहरे का मेकओवर कर दिया। उसके पिता को सोने के बाद खर्राटे लेने की आदत है। ब्री अपने पिता को कई बार इस बारे में समझा चुकी थी। लेकिन, फिर भी उसके पिता ने खर्राटे लेना बंद नहीं किया तो ब्री ने उनकी आदत छुड़ाने के लिए मन बना लिया। जब ब्री के पिता सो रहे थे तो उसने उनके चेहरे पर लिपिस्टिक और कॉस्मेटिक कलर से मेकअप कर दिया। साथ ही उनकी दाढ़ी भी रंग दी।

कॉस्मेटिक मेकअप से उसके पिता की नींद से जाग गए। ज्यादा मेकअप के कारण उसके पिता की आंखे नहीं खुल नहीं पा रही थी। जब वो उठे तो उनका चेहरा काफी भयानक लग रहा था। ब्री ने प्लानिंग से पहले ही अपने पिता का वीडियो बना लिया था। वो अपने पिता को इस हाल में देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाई। बाद में ब्री ने इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब काफी वायरल हो चुकी है।