केंद्र की मोदी सरकार ने 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपए के नोट को बंद करके नए 500 और 2000 रुपए के नोट लाने का फैसला किया था। कहा गया कि यह भ्रष्टाचार और कालाधन रखने वालों के खिलाफ मोदी की सर्जिकल स्ट्राइक है। वहीं, इस फैसले के तीन हफ्ते बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को आयकर कानून में संशोधन के लिए लोकसभा में कराधान कानून (दूसरा संशोधन) विधेयक 2016 पेश किया। इसमें प्रस्ताव किया गया है कि अगर लोग अपनी अघोषित नकद की घोषणा खुद करते हैं तो उन्हें कर एवं जुर्माने के रूप में 50 प्रतिशत देना होगा। वहीं अगर वह खुद घोषित नहीं करते और और पकड़े जाते हैं तो नकदी पर 85 प्रतिशत कर एवं जुर्माना लगेगा।
वहीं, ट्विटर यूजर्स ने सरकार के इन दो फैसलों पर जमकर चुटकी ली। मंगलवार को हैशटैग मोदी_फिरकी_ले_रहा_है ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था। लोगों ने अघोषित नकदी के बारे में खुद बताने पर 50 प्रतिशत टैक्स के रूप में देकर छूट जाने के नियम पर सवाल उठाए। ट्विटर यूजर्स ने कहा कि “पहले जहां कालेधन पर 200 फीसदी जुर्माना लेने की बात कही गई थी, वहीं अब 50 फीसदी देकर ही काम बन जाएगा। इस तरह कालेधन वालों को राहत दी जा रही है।” देखिए क्या किए लोगों ने ट्वीट-
1 करोड़ काला पैसा है तो 50 तू ले 50 मैं रखूँगा
उनके मुहं पर खींच के मारूँगा जो कहते हैं मोदी कालेधन वालों के साथ हैं #मोदी_फिरकी_ले_रहा_है— अज्ञात (@bolna_mna_hai) November 29, 2016
कौन कहता है मोदी जी के पास डिग्री नहीं?
उन्होंने जनता को उल्लू बनाने में डिप्लोमा किया है।#मोदी_फिरकी_ले_रहा_है और भक्त नाच रहे है। pic.twitter.com/Rfb1BdbEsG
— Aishwary Verma (@AishwaryVerma9) November 29, 2016
ये किसने किया मैं उसकी निंदा करती हूं।
हा हा हा हा
निंदा#मोदी_फिरकी_ले_रहा_है pic.twitter.com/EhLxdpPzsd
— Akhil Agarwal (@aksology) November 29, 2016
यूजर्स ने कहा कि 50 दिन में सब ठीक करने का वादा भी झूठा है।
मित्रों,
बस ५० दिन तकलीफ़ पड़ेगी, फिर आदत पड़ जाएगी |#मोदी_फिरकी_ले_रहा_है pic.twitter.com/XZyrSSxiHz— Neel Shah (@i_neelshah) November 29, 2016
कालाधन नेताओ के पास .. लाइन में जनता
काहे मोदी खुद के और नेताओ के लिए कानून नही लाता, pic.twitter.com/qWot6mTpWq
— Rakesh (@AAPKA_RK) November 29, 2016
https://twitter.com/_MiteshPatel/status/803453898237149184
All wealthy and balckmnney holders are set! Only aam aadmi is suffering. #मोदी_फिरकी_ले_रहा_है pic.twitter.com/mCD67Q20il
— Dr Safin ?? (@HasanSafin) November 29, 2016