राज्यसभा में बुधवार को महौल तब गरमा गए जब प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर कटाक्ष किया। मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा था, ‘बाथरूम में रेनकोट पहनकर नाहने की कला तो सिर्फ डॉक्टर साहब के पास थी।’ दरअसल, मोदी कांग्रेस के कार्यकाल में हुए घोटालों का जिक्र करते हुए इस बात पर आए। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में इतने घोटाले हुए फिर भी उनपर कोई दाग नहीं लगा। उन्होंने यह भी कहा कि मनमोहन सिंह 30-35 साल तक देश के बड़े आर्थिक फैसले लेने वाले लोगों के समूह में बने रहे थे। इसके बाद से ही पूरे दिन प्रधानमंत्री मोदी ट्विटर पर छाए रहे। यूजर्स के एक बड़े तबके ने उन्हें निशाने पर रखते हुए जाहिल पीएम मोदी नाम से ट्रेंड भी कर रहा था। लेकिन इसके बाद देर रात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर ट्विवट यूजर्स के दूसरे तबके के निशाने पर आ गए। उनके दौर के घोटाले और प्रधानमंत्री मोदी के बारे में की गई विवादित टिप्पणी की याद दिलाते हुए यूजर्स ने जमकर ट्वीट किए।

इससे पहले पीएम मोदी के बयान के बाद राज्यसभा में हंगामा मच गया। इसपर कांग्रेस के सांसदों ने वॉक आउट किया। मोदी द्वारा किए गए हमले पर जब मनमोहन सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह कुछ नहीं कहना चाहते। वहीं पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा, ‘ऐसे कमेंट बर्दाश्त नहीं किए जा सकते, इसलिए वॉक आउट किया। पहले किसी प्रधानमंत्री ने किसी पूर्व पीएम के लिए ऐसे शब्द नहीं बोले।’

https://twitter.com/rahulkasare1/status/829390441531527170

https://twitter.com/Sir_R_U_L/status/829389478527578114

https://twitter.com/Sir_R_U_L/status/829389478527578114