बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर पंडित जी द्वारा क्रिसमस को नापसंद करने का एक और कारण बताया है। आपको बता दें कि सोमवार 25 दिसंबर को क्रिसमस कै त्योहार मनाया जाएगा। क्रिशचियन समुदाय के साथ ही दूसरे धर्मों के लोग भी क्रिसमस सेलीब्रेट करते हैं। भारत में भी दो दिन पहले से ही क्रिसमस सेलीब्रेशन का माहौल बन गया है। शुक्रवार से बच्चों के स्कूल की छुट्टियां हो चुकी हैं। क्रिसमस से पहले शनिवार-रविवार पड़ने के कारण कई दफ्तरों की भी छुट्टियां पड़ गई हैं। फिल्मी सितारे भी क्रिसमस के रंग में रंगते दिख रहे हैं। ट्विंकल खन्ना का ये ट्वीट इसी रंग का एक उदाहरण समझा जा सकता है।
ट्विंकल खन्ना ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में सैंटा क्लॉज के गेटअप में एक शख्स पंडित जी की चुटकी लेता दिख रहा है। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए ट्विंकल खन्ना ने लिखा है- कुछ चीजें सदाबहार होती हैं। वीडियो के लिए ट्विंकल ने ये भी लिखा है कि ये भी एक कारण है कि पंडित जी क्रिसमस को पसंद नहीं करते।
Some things are timeless like Santa and Pundit ji – By popular demand -Manic Santa and one more reason for Punditji to dislike Christmas #Jingleballe #throwback #HoHoHo pic.twitter.com/LPgQwkdkyy
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) December 22, 2017
ट्विंकल खन्ना के इस ट्वीट पर लोगों ने भी मजे लिये। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जो इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को सलाह देने लगे कि आप पंडित जी का नाम लिखिए, इस तरह से पूरे पंडित समुदाय की बेइज्जती करने का आपको कोई हक नहीं।
Plz name Pundit ji, don't use an entire caste for the faulty thought process of fringe, or is this only applicable to Islam? The joke may be good or bad, but ur thought process is as tatseless as Pundit ji referred
— agyani (@jhahilagyani) December 22, 2017
As always – tasteless
— Satyamev Jayate (@PhirBhiDilHH) December 22, 2017