पिछले साल सोशल मीडिया ने पाकिस्तान में नीली आंखों के चायवाले अरशद खान को काफी फेमस बनाया था। अब एक और शख्स काफी सुर्खियों में है। तुर्की में रहने वाले पेशे से शेफ नुसरत गोकसे (Nusret Gokce) इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं। Salt Bae के नाम से मशहूर नुसरत ने अपनी एक वायरल वीडियो के जरिए दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 7 जनवरी को इंस्टाग्राम पर डाले गए इस वीडियो को 5 दिन में 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, वहीं लगातार इसमें इजाफा हो रहा है। मीट पर नमक डालने के शेफ का अनोखा स्टाइल लोगों को बेहद भा रहा है। इसके अलावा उनका चश्मा और ड्रेसिंग सेंस भी लोगों में मशहूर हो रही है।

इसके बाद उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट की थी।

कौन हैं Nusret Gokce:
वह तुर्की में ‘नुसरत स्टीकहाउस’ नाम का नॉनवेज रेस्टोरेंट चलाते हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने मीट को काटते हुए और इसपर नमक डालते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था, जो काफी वायरल हुआ। एक तुर्किश न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, उनके रेस्टोरेंट की चेन में 400 लोगों का स्टाफ काम करते हैं। उनके रेस्टोरेंट में टेनिस स्टार रॉजर फेडरर और फुटबॉलर ऑलिवर गिरॉड जैसे सेलिब्रिटीज पहुंचते हैं।

देखिए लोग कैसे उड़ा रहे मजाक:

लोग शेफ नुसरत के बारे में बात करते नहीं थक रहे और उनपर मेमे भी बनाए जा रहे हैं।

https://twitter.com/zahrahakthar/status/819143937633951744

https://twitter.com/kari_sonde/status/818251098507116544

https://twitter.com/elBeardedBandit/status/817828168518275072