क्रिसमस का त्योहार आते ही जिस तरह लोगों में उमंग भर जाती है, उसी तरह गूगल को भी इस फेस्टिवल के लिए उत्साहित देखा जा सकता है। गूगल सर्च इंजन खास प्रकार का डूडल तैयार करके आधिकारिक रूप से इस फेस्टिवल में शामिल हो गया है। इस खास डूडल में गूगल की स्पेलिंग का हर एक लेटर (G, O, O, G, L और E) क्रिसमस का कैरोल गीत ‘Tis the season’ गाता दिख रहा है। दरअसल 23 दिसंबर को क्रिसमस और न्यू ईयर के हॉलीडे सीजन का पहला दिन माना जाता है और इस दिन की शुरुआत क्रिसमस कैरोल सॉन्ग के साथ की जाती है।

क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान इस गीत की पंक्तियों को दोस्तों और परिवार के साथ गाया जाता है। सैंटा क्लॉज और गिफ्ट के साथ कैरल सॉन्ग भी क्रिसमस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।  टिस द सीजन (दिस इज द सीजन) 1862 में लिखे गए “डेक द हॉल्स” कैरल की लाइन है। इसके अलावा यह ऑलिविया न्यूटन-जॉन और विंस गिल की बनाई गई क्रिसमस सॉन्ग एलबम का भी नाम है, जिसे कैरल्स ब्रैडफोर्ड सिंगर्स और लंदन सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा के साथ मिलकर गाया था। यह एलबम 2001 में आई थी।  इस एलबम में पुराने कैरल्स को नई तरीके से तैयार किया गया था।

गूगल लगभग हर दिन किसी खास त्योहार को डूडल के जरिए पेश करता है। पिछले साल भी क्रिसमस को गूगल ने कुछ इसी तरह से सेलिब्रेट किया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2015 में डूडल में स्टार्स, कैंडल, गिफ्ट, पेपर कट और कट आउट जैसी चीजें दिखाई थीं। 2015 के डूडल को आर्टिस्ट रॉबिंसन वूड ने तैयार किया था।