पिछले कई घंटों से यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लंदन की सड़क पर एक सिख बुजुर्ग और लड़की डांस कर रहे हैं। जबकि लड़के-लड़कियों का बड़ा ग्रुप उनके लिए ताली बजा रहा है। उन्हें खड़े होकर देख रहा है। थोड़ी देर बाद एक और लड़की उनके साथ डांस करने लगती है। दोनों लड़कियां बुजुर्ग के साथ ताल से ताल मिला रही हैं। बुजुर्ग के चेहरे पर खुशी देखने लायक है।

आसपास खड़े सारे लोग इन तीनों को चियर कर रहे हैं। पंजाबी वैसे भी अपनी जिंदादिली और डांस के शौक के लिए जाने जाते है। थोड़ी उम्र अगर ज्यादा हो भी गई तो भी पंजाबी डांस करने में किसी से पीछे नहीं चाहे फिर देश हो या विदेश। इस वीडियो को सोशल मीडिया जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। अबतक ये वीडियो 6,000 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है।