सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर ढेरों ऐसी वीडियों हैं जिसमें भारतीय शादियों में होने वाले डांस को दिखाया गया है। इनमें से कुछ को लोगों ने बेहद पसंद भी किया है। लेकिन इसी साल की शुरुआत में डाली गई एक वीडियो ऐसा भी है, जिसे 64 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस 17 मिनट के वीडियो में दुल्हन का मैराथन डांस दिखाया गया है, यानी वह लगातार कई गानों पर परफॉर्म करती रही। दुल्हन के साथ उसकी दोस्तों, रिश्तेदारों, मां, पिता, और कई लोगों ने डांस किया।
शुरुआत में दुल्हन अकेले ही परफॉर्म करती है। जिसे देख दुल्हा काफी नर्वस होकर देख रहा होता है। धीरे-धीरे दुल्हन के साथ उसकी दोस्त और अन्य बहनें भी शामिल हो जाती हैं। 90वें दशक के सुपरहिट गानों जैसे कोई लड़की है, से लेकर आजकल के गानों जैसे- प्रेम रतन धन पायो, बन्नो तेरा स्वैगर आदि तक, वह कई सॉन्ग पर डांस करती है। बीच में एक मौका ऐसा भी आता है जब एक छोटा बच्चा दुल्हन के साथ डांस करता है और उसे लाल गुलाब देकर जाता है। वीडियो के अंत में पूरा परिवार एक साथ डांस करता दिखाया गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=rB8HNDY2W_U