आज हम जब भी टीवी खोलते हैं तो कोई भी चैनल ऐसा नहीं जो टीवी ऐड से भरा ना पड़ा हो। आधे घंटे को शो में 15 मिनट तो ऐड ही दिखाए जाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं टीवी ऐड की शुरुआत कैसे और कब हुई थी? आपको बता दे दुनिया का सबसे पहला टीवी ऐड आज ही के दिन 1 जुलाई को प्रसारित किया गया था। जानिए क्या है पूरी कहानी-
दुनिया के पहला टीवी ऐड का प्रसारण 1 जुलाई 1941 को यूनाइटेड स्टेट अमेरिका में किया गया था। यह ऐड घड़ी बनाने वाली कंपनी बुलोवा (Bulova) ने दिया था। ऐड का प्रसारण दिन के 2:29 बजे डोजर्स और फिलाडेल्फिया फिलिज के बीच एक बेसबॉल गेम से पहले डब्ल्यूएनबीटी चैनल पर दिखाया गया था।
10 सेकेंड के इस ऐड के लिए कंपनी ने 9 डॉलर का भुगतान किया था। इस ऐड में बुलोवा कंपनी की एक घड़ी को यूएस के मैप पर रखा दिखाया गया था। मैप पर रखी इस दीवार घड़ी की तस्वीर के साथ कंपनी के स्लोगन “अमेरिका रन्स ऑन बुलोवा टाइम” की आवाज दी गई थी।