ट्विटर पर बुधवार (1 मार्च) को लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘शुक्रिया’ कर रहे थे। इसके लिए Thanks to Pradhan Mantri ट्रेंड कर रहा था। इस ट्रेंड पर मिले-जुले ट्वीट आ रहे थे। कोई नरेंद्र मोदी को सच में शुक्रिया कहना चाहता था तो कोई मोदी और उनके चुनावी वादों पर कटाक्ष कर रहा था। जो लोग मोदी सरकार से खुश थे वे लोग इसपर अलग-अलग चीजों के लिए मोदी का शुक्रिया कर रहे थे। कोई इसमें नोटबंदी के लिए मोदी का शुक्रिया बोल रहा था तो कोई कह रहा था कि मोदी ही भारत की रक्षा कर रहे हैं। वहीं जो लोग मोदी सरकार को पसंद नहीं कर रहे हैं वे लोग मोदी पर निशाना साधने के लिए 15 लाख रुपए वाली बात, गंगा को साफ करने का वादा आदि का जिक्र कर रहे थे।

मोदी की तारीफ में ऐसे ट्वीट आए: ट्रेंड पर एक ने लिखा, ‘भारत का ख्याल रखने के लिए शुक्रिया, मोदी जी आप बढ़े चलो इंडिया आपके साथ है’, दूसरे ने लिखा, ‘जनधन योजना के लिए शुक्रिया, इससे 28 करोड़ लोगों का बैंक अकाउंट खुल गया।’

हालांकि, कुछ ट्वीट मोदी को निशाना साधने के लिए भी आए। निशाना साधने वाले ट्वीट में कोई मोदी को 100 स्मार्ट सिटी वाला वादा याद दिला रहा था, कोई 15 लाख रुपए वाली बात कर रहा था, तो कोई पूछ रहा था कि मोदी को शुक्रिया किसलिए करना है ? देश को 10 साल पीछे करने के लिए ? इसके अलावा लोगों ने विजय माल्या का नाम लेकर भी मोदी को घेरा।

मोदी के समर्थन में ऐसे ट्वीट आए

मोदी पर कटाक्ष करते हुए ऐसे ट्वीट आए

https://twitter.com/cornercubicle_/status/836860875990577153

https://twitter.com/Yr_Conscience/status/836858682570862593

https://twitter.com/jn_mec/status/647136640020811776

https://twitter.com/uksri/status/836879511518121984

https://twitter.com/uksri/status/836879107828891648