इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेसेस और माॅडल्स के साथ होने वाली बदतमीजी कोर्इ नहीं बात नहीं है। इससे फैंस और सेलिब्रिटीज के बीच कम्युनिकेशन गैप कम हुआ है लेकिन कई बार फैंस सीमा पार कर जाते हैं। बॉलीवुड से अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर ने ट्रॉल्स के बारे में पहले भी बात की है और कहा है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन एक और वाकये ने सोशल मीडिया का काला चेहरा लोगों के सामने रखा है। देश में हर तरफ नोटबंदी की चर्चा है। 500 व 1000 रुपए के नोट बंद होने पर तेलुगु फिल्म अभिनेत्री श्रव्या रेड्डी फेसबुक पर लाइव चैट कर अपनी प्रतिक्रिया रख रही थीं। सबकुछ ठीक चल रहा था कि श्रव्या की नजर उनके वीडियो पर आए कमेंट्स पर पड़ी। वह शख्स लगातार वीडियो पर कमेंट करके श्रव्या का ब्रेस्ट साइज पूछ रहा था। एक वक्त के बाद श्रव्या का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने जवाब देने की ठान ली।
उन्होंने कहा, ”क्या यार, जब मैं तुम्हें कुछ बेहद जरूरी बता रही हूं तो मेरा बदन देख रहे हो। भारत इसीलिए नीचे जा रहा है। F**k that। हां, मैं अश्लील भाषा का प्रयोग कर रही हूं लेकिन आप कर रहे हैं और बहुत सारे लोग कमेंट देख रहे हैं। मैं अपना बदन नहीं दिखा रही। मेरे b***s की तारीफ मत करो। हां, मेरे पास अच्छे b***s हैं, इससे आपको क्या समस्या है? क्या आपकी मां के पास नहीं है? हर लड़की के b***s होते हैं” श्रव्या का यह वीडियो वायरल हो गया है।
श्रव्या के इस जवाब के बाद कई यूजर्स ने उनकी तारीफ की है। अश्लील कमेंट करने वाले यूजर पर टिप्पणी करते हुए एक महिला ने लिखा है, ”अगर उसका बदन आपको इस कदर अनाकर्षित करता है कि आप सूचना नहीं समझ पा रहे, तो आपको प्रोफेशनल मेडिकल मदद की जरूरत है। अगर आपको लगता है कि यह मेडिकल समस्या नहीं है तो आप शायद एक महिला की इज्जत करने के बारे में मदद चाहें। किसी महिला के प्रति आकर्षित होने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन आप जो कर रहे हैं उसे ‘ऑब्जेक्टिफिकेशन’ कहते हैं।
हालांकि कुछ लोगोंं ने इसी पोस्ट पर श्रव्या पर जान-बूझकर अपना जिस्म दिखाने का आरोप भी लगाया है।