स्वरा भास्कर उन चंद फिल्म स्टार्स में से एक हैं जो सोशल मीडिया में काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपने ट्वीट्स के कारण स्वरा भास्कर चर्चा में रहती हैं। एक नए मामले को लेकर स्वरा भास्कर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार चर्चा का विषय है उनका एक विडियो जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर लोग उन्हें ट्रोल करते हुए खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

दरअसल स्वरा भास्कर हाल ही में सन ऑफ एबिश नाम के चैट शो में पहुंची थीं। इस शो में स्वरा भास्कर ने अपने करियर के शुरुआती दिनों की बातों का जिक्र भी किया। उस समय की बात करते हुए स्वरा ने बताया कि एक बार एक चार साल के बच्चे ने उन्हें आंटी कह दिया था। स्वरा ने तब तो उस बच्चे को कुछ नहीं कहा लेकिन इस शो में वह उसे गालियां देतीं और अपमानजनक शब्द कहती दिख रही हैं।

वीडियो में स्वरा द्वारा बच्चे को गालियां देने वाला अंश सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं ट्विटर पर बकायदा #SwaraAunty ट्रेंड भी करने लगा। इसी हैशटैग के साथ लोग स्वरा भास्कर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्वरा भास्कर के खिलाफ एक एनजीओ ने बाल आयोग में शिकायत भी दर्ज करा दी है।

लोग स्वरा भास्कर के इस वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए लिख रहे हैं कि बच्चे को गालियां देने वाली एक्ट्रेस को कोई काम कैसे दे सकता है। वहीं बहुत से यूजर्स ये भी लिख रहे हैं कि इस तरह की भाषा स्वरा की परवरिश और सोच को बयां करता है।

 

बता दें कि स्वरा भास्कर आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में अपने मास्टर्बेशन सीन के लिए वह काफी चर्चा में रही थीं। अब वह जल्द ही ‘शीर कोरमा’ नाम की फिल्म में नजर आएंगी। यह फिल्म समलैंगिकता पर बेस्ड है। स्वरा के साथ इस फिल्म में दिव्या दत्ता, शबाना आजमी और सुरेखा सीखरी भी नजर आएंगी।