विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता को लेकर खासा जानी जाती हैं। सुषमा स्वाराज अपने मंत्रालय से जुड़े कई मुद्दों को लेकर सक्रिय रूप से सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लगातार ट्वीट करती हैं और कई बार उनके ट्वीट्स से ही अधूरे पड़े कामों पर कार्रवाई शुरू हो जाती है। इसके अलावा सुषमा स्वराज अपने ट्वीट्स के ही जरिए आम जनता से लगातार सीधे संपर्क में रहती हैं। ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है। दरअसल एक महिला ने सुषमा स्वराज को टैग कर, न्यूजीलैंड जाने के लिए वीजा नहीं मिलने की शिकायत की थी। वहीं शिकायत के साथ महिला ने सुसाइड करने की बात भी लिख दी थी। महिला ने अपने ट्वीट में लिखा- “प्लीज मेरे वीजा के लिए मदद कीजिए, मेरे को सुसाइड करना पड़ेगा क्या अपनी बात आप तक पहुंचाने को।”
सुषमा स्वराज ने इसके जवाब में ट्विटर पर लिखा- “आप सुसाइड मत कीजिए, अपनी बात बताईए”। स्वराज के इस ट्वीट के बाद महिला ने अपनी परेशनी बताई। सिर्फ इतना ही नहीं सुषमा स्वराज ने महिला को जरूरी दस्तावेज अपने मेल पर भेजने को कहे और अपने ऑफिशियल मेल एड्रेस की जानकारी भी खुद ही ट्विटर पर दी।
देखें ट्वीट्स
https://twitter.com/jyotiranapande/status/847481477864374277
Aap suicide mat kijiye. Apni baat batayiye. https://t.co/Co81DSMRJU
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) March 30, 2017
https://twitter.com/jyotiranapande/status/847482357783416832
https://twitter.com/jyotiranapande/status/847485846714503168