केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के साथ ही उनके पति स्वराज कौशल भी उतना ही सेंस ऑफ ह्यूमर रखते हैं। सुषमा स्वराज अक्सर ट्विटर पर अपने मजाकिया अंदाज का उदाहरण पेश करती रहती हैं। इसके अलावा कौशल भी जब मूड में होते हैं तो ट्विटर पर अपने मजाकिया वन लाइनर से फॉलोअर्स का ध्यान खींचते हैं। हाल ही में ऐसा ही हुआ। सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट और पूर्व मिजोरम के गवर्नर स्वराज कौशल से किसी ने पूछा था कि वह ट्विटर पर अपनी पत्नी को फॉलो क्यों नहीं करते। इस सवाल पर कौशल ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया।
17 फरवरी को किए गए इस ट्वीट में @governorswaraj ने लिखा, “Because I am not stranded in Libya or Yemen.” (क्योंकि मैं लीबिया या यमन में फंसा हुआ नहीं हूं।)
https://twitter.com/sh_atyagi/status/832639402236973058
https://twitter.com/governorswaraj/status/832641168403935232
आपको बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अक्सर विदेशों में फंसे भारतीय लोगों की मदद करती रही हैं। अधिकतर मामलों को संज्ञान वह ट्विटर से ही लेती हैं। सुषमा स्वराज ट्विटर पर इतनी एक्टिव हैं कि अगर वो एक दिन भी ट्वीट ना करें तो लोग चिंतित होकर सवाल पूछने लग जाते हैं। इसी तरह एक बार एक शख्स ने स्वराज कौशल से पूछ लिया था कि “विदेश मंत्री ने पूरे दिन ट्वीट नहीं किया, सब कुछ ठीक तो है?”
@governorswaraj sir with great respect to u, just curious if all well. @SushmaSwaraj mam has not been active on twitter today. Hope all fine https://t.co/WoEgjTorCB
— Laksshya Advani (@LaksshyaAdvani) February 14, 2017
इसपर भी सुषमा स्वराज के पति ने मजेदार जवाब दिया था।
https://twitter.com/governorswaraj/status/831535545134112768
स्वराज ने कुछ दिन पहले दो ट्विटर हैंडल्स को फॉलो किया था। जिसके बाद उन्होंने उन्हें अनफॉलो किया। इसपर सागर नाम के एक यूजर ने उनसे शिकायत की कि उनकी पत्नी ने उसे पहले ही ब्लॉक कर रखा है और अब स्वराज भी वही कर रहे हैं। इसपर स्वराज ने लिखा, ”मेरी पत्नी ने आपको ब्लॉक कर दिया? मैं उनसे आपको अनफॉलो करने के लिए माफी मांग लूंगा।”
https://twitter.com/governorswaraj/status/810886923673800708
देखें इनके कुछ पुराने ट्वीट-
Thanks for your greetings and good wishes on our wedding anniversary. @sushmaswaraj & @GovernorSwaraj pic.twitter.com/d80OTAiMjc
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) July 13, 2016
Together after many years – a chance meeting with @governorswaraj at the Parliament House gate today. /1 pic.twitter.com/yHvD0NliSt
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) August 11, 2016
