पूर्व पोर्न स्टार और बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के ट्वीट पर अभिनेता डीनो मोरिया ने मजे लिए हैं। सनी लियोनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शुक्रवार (9 मार्च) को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर एक तस्वीर ट्वीट की थी। तस्वीर में वह हथेली पर एक मेंढक को लिए दिखती हैं। सनी लियोनी ने तस्वीर के कैप्शन में बताया है कि उन्होंने मेंढक को किस किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा- ”मेरे उसे किस करने के बाद वह राजकुमार नहीं बना। क्या बकवास है।” इस पर अभिनेता डीनो मोरिया ने शनिवार (10 मार्च) को उनके ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- ”फिर भी यह निश्चित रूप से एक खुश मेंढक है।” सनी लियोनी तस्वीर में किसी झरने के पास बैठी हुईं काफी खुश नजर आ रही हैं। डीनो मोरिया के अलावा सनी लियोनी के ट्वीट पर कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा- ”सुपर क्वीन यहां है, दिलों की रानी, दुनिया में सबसे खूबसूरत, जादुई सुंदरता।”
https://twitter.com/DinoMorea9/status/972384806549049344
असगर नाम के यूजर ने सनी लियोनी पर उनकी पूर्व इंडस्ट्री को लेकर निशाना साधते हुए ट्वीट में लिखा- ”हो सकता है कि इंडस्ट्री बदलने के बाद आपकी सुपर पावर चली गई हो।” एक यूजर ने उन्हें ‘सुपर’ लिखा। आशीष कुमार ने पूछा कि उनकी नई फिल्म ‘जॉनी सिन्स’ कब आ रही है। एक यूजर ने लिखा- ”मुझे लगता है कि आप बूढ़ी हो रही हैं।” सरथ कुमार ने सनी लियोनी की खूबियां वाला एक ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन पोस्टर शेयर किया है, जिसमें लिखा गया है- ”हर कोई उन्हें एडल्ट स्टार होने के लिए ब्लेम करता है, वह एक दयालू हृदय वाली महिला भी हैं।”
After I kissed him…he didn’t turn into a prince!! Wtf #SunnyLeone pic.twitter.com/Xeif8cLPEa
— Sunny Leone (@SunnyLeone) March 10, 2018
पोस्टर में आगे लिखा गया- ”उन्होंने तीन बच्चों और एक बुजुर्ग दंपति को गोद लिया और उनकी देखभाल कर रही हैं। 500 से ज्यादा अनाथ बच्चों वाले स्कूल को काफी पैसा दान किया है। कैंसर संस्थान वाली एनजीओ के लिए पैसा दान किया है और गरीब लोगों के लिए कई सामाजिक कार्य कर रही हैं।” बता दें कि हाल ही में सनी लियोनी अपने जुड़वा बच्चों को लेकर सुर्खियों में आई थीं। सनी लियोनी सरोगेसी के माध्यम से जुड़वां बेटों की मां बनी हैं। इससे पहले वह एक बच्ची को भी गोद ले चुकी हैं।
SuperQueen is Here
Queen of Hearts @SunnyLeone
Most Beautiful in the world
Magical Beauty pic.twitter.com/hj4eKkozRD— NITIN (@NITIN13495204) March 10, 2018
When your new movie is coming ! With Johnny sins @JohnnySins
— ASHISH KUMAR (@imAshishJaat) March 10, 2018
I think you are becoming OLD
— ThalaVijay (@APAjithFans) March 10, 2018

