स्वीडन की महिला पायलट मेलिन रीडकविस्ट सोशल मीडिया पर किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। इंस्टग्राम पर उनके 50 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वह अपनी योगा की फोटो को लेकर चर्चित हुई। वह पूरे दुनिया भर में लोकेशन का सेलेक्शन करके योगा की फोटोज पोस्ट करती हैं। 29 साल की इस पायलट को पर्वतों, समुद्र और उनके किनारों पुलिंग शेप्स में योगा करते हुए देखा जा सकता है। ये अपना पूरा समय दुनिया भर में उड़ान भरने (फ्लाइंग) और नए-नए योगा मूव्स का प्रैक्टिस करने में गुजरता है। आप इन योगा की फोटो देखकर हैरान रह जाएंगे। मेलिन बोइंग 737 प्लेन उड़ाती हैं। उनके एकाउंट पर फ्लाइट के कॉकपिट में सेल्फी के साथ योगा की फोटोज मौजूद हैं।

मेलिन बताती है कि 2008 में एक्सीडेंट होने के बाद उनकी कमर में दर्द होना शुरू हो गया था, जिसके बाद उन्होंने योगा करना शुरू किया था। उन्होंने ने बताया कि मैंने सभी चीजें ट्राई की, लेकिन सिर्फ एक चीज ही काम की और वो था योगा। योगा ने मुझे आपने आपको बेहतर तरह से समझने में मदद की। मेलिन ने बताया कि फिलहाल वह अपनी शादी को लेकर प्लानिंग कर रही है।

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में एक और स्वीडिश पायलट मारिया इंस्टाग्राम पर छाई हुई थी। उनके 1 लाख 30 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स है। इन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी जेट लाइफस्टाइल और योगा करते फोटोज अपलोड की हैं। इसके बाद उनके 1.28 लाख फॉलोअर्स हो गए थे। वे 25 साल की उम्र में पायलट बनी। उस दिन से ही उन्होंने सेल्फी पोस्ट करना शुरू की। 32 साल की मारिया रयानएयर के लिए काम करती हैं। मरिया पहले हल्के प्लेन उड़ाती थीं। फिर 30 की उम्र में कमर्शियल पायलट बनी। वे नियमित रूप से बोइंग 737 उड़ाती हैं, जिसमें लगभग 200 पैसेंजर सवार होते हैं।

 

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा ट्रेंडिंग समाचार (Trending News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 30-11-2016 at 17:25 IST