बॉलीवुड गायक सोनू निगम द्वारा सोमवार (17 अप्रैल) सुबह किए गए ट्वीट्स पर विवाद हो गया है। सोनू ने ट्विटर पर ‘अज़ान’ से नींद टूटने की बात कहते हुए धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकरों के प्रयोग को ‘गुंडागर्दी’ बताया। सोनू ने अपने ट्वीट्स में लिखा, ”ईश्वर सबका भला करे। मैं मुस्लिम नहीं हूं और मुझे सुबह अज़ान के चलते उठना पड़ता है। भारत में यह जबरन धार्मिकता कब खत्म होगी? बता दूं कि जब मोहम्मद ने इस्लाम बनाया तब बिजली नहीं थी। एडिसन के बाद भी मुझे यह शोर क्यों सुनना पड़ता है? मैं किसी मंदिर या गुरुद्वारे द्वारा उन लोगों को जगाने के लिए बिजली के उपयोग को जायज नहीं मानता जो धर्म पर नहीं चलते। फिर क्यों? ईमानदारी? सच्चाई? गुंडागर्दी है बस।” सोनू के इस बयान की मीडिया में सुर्खियां बटोरने के बाद ट्विटर पर भी चर्चा में आ गए हैं। कुछ लोगों ने बेबाकी से बात रखने के लिए सोनू को शाबासी दी, हालांकि कुछ ने ‘गुंडागर्दी’ शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई। सोशल मीडिया यूजर्स के एक हिस्से ने सोनू निगम के इन ट्वीट्स को ‘अटेंशन’ पाने का जरिया बताया है।
सोनू निगम के बयान को लेकर लोगों की राय बंटी नजर आ रही है। अभिषेक गौतम ने लिखा है, ”अगर आमिर खान एक एंटी हिंदू फिल्म बनाते हैं तो उसे अभिव्यक्ति की आजादी कहा जाता है, लेकिन अगर सोनू निगम अज़ान के बारे में कुछ कह दे तो गलत हो जाता है।” एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘शर्म आनी चाहिए आपको सोनू निगम। हमने आपसे यह उम्मीद नहीं की थी। मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना।’ वहीं @Phrustated हैंडल से लिखा गया है, ”मैं एक हिंदू हूं और मेरी नींद भी सुबह 5 बजे लाउडस्पीकर पर होने वाली आरती से खुल जाती है। मैं सोनू निगम का समर्थन करता हूं मगर बिना किसी धर्म के।”
मुस्लिम समुदाय के यूजर्स ने सोनू निगम को लताड़ लगाई है। @shahid_lahm ने लिखा, ”बाय बाय सोनू निगम। आप उतने भी अच्छे नहीं, जितना दिखाते हैं।” अरशद खान ने कहा, ”सोनू निगम का दिमाग खराब हो गया है।” जैद अब्बासी ने लिखा, ”सोनू निगम अपना घर साउंड प्रूफ बनवा लो। यहां न कोई हिंदू है न कोई मुसलमान, सभी भारतीय हैं। इन्हें टुकड़ों में न बांटो।”
If amir khan makes an anti Hindu movie it called Freedom of speech, but if sonu nigam speakes something true about azan it is wrong. Hell
— abhishek gautam (@abhishek8982) April 17, 2017
Shame on u sonu nigam……we didnt xpect this frm u idoit.mazhab nai sikhata apas me bair rakhna hindi h hum watan h hindustan hamara.
— Shib (@shib7518) April 17, 2017
I am a Hindu and I am annoyed with Subah 5 am ki Aarti on loudspeaker waking me up.. I agree with Sonu Nigam but irrespective of religion..
— Name can be left blank. (@Phrustated) April 17, 2017
https://twitter.com/shahid_lahm/status/853916686705184768
sonu nigam ka dimagh kharab ho gaya hai
— Mohd.Arshad khan (@Arshadkhan23016) April 17, 2017
Sonu nigam apna ghar sound proof banwa lo.
Yahan NA koi Hindu hai Na koi Muslim sab Indians hai or insaan hai.
Inhe tukro (piece)me Mt banto— Zaid Abbasi (@zaidabbasi11) April 17, 2017
1925 me loudspeaker ka creation hua to uske pahle log masjid ni jaya krte the..
I support sonu nigam..!— Surendar Shaw (@SurendarShaw1) April 17, 2017
Sonu NIgam's tweet on Azaan has over 40000 responses. Why? Sachiin Joshi's film Azaan did not have even a fraction!
— Dr. Ramachandran Srinivasan (@indiarama) April 17, 2017
Indians are now showing thier real secularism.(sonu nigam)
— Awais Munir Khan (@awaismunirkhan) April 17, 2017
https://twitter.com/sudeepbose/status/853916230079700997
Is this the same Sonu Nigam who sang on an a fight without asking passengers?
— Phytobezoar (@sushistinks) April 17, 2017
