नोटबंदी के बाद लोग बैंकों और एटीएम में पैसों के लिए लाइन लगाकर खड़े हैं। लेकिन क्या आपको नोटों पर लिखे सोनम बेवफा के बारे में जानकारी है। नोट के साथ सोनम की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ यह लिखे हुए नोट तेजी से वायरल हो रहे हैं। नए हो या पुराने सभी नोटों पर यह स्लोगन लिखा हुआ नजर नजर आ रहा। हालांकि नोटों पर लिखना कानूनन गलत है लेकिन फिर लोग कहा बाज आते हैं। माना जा रहा है कि किसी दिलजले आशिक का दिल टूटने के बाद उसने अपनी प्रेमिका के लि
ए 10 रुपए के नोट पर लिख दिया ‘ सोनम गुप्ता बेवफा है’। शायद सोनम गुप्ता को भी नहीं पता होगा कि वह सोशल मीडिया पर इतनी फेमस हो जाएगी कि 10 से 100 और 100 से 2000 के नोट पर भी उसका नाम होगा।

नोटबंदी के पहले से ही सोशल मीडिया यूजर्स ‘सोनम बेवफा है’ को लेकर अक्सर ट्वीट करते आ रहे थे। लेकिन इंटरनेट पर समय बीतने के साथ ही लोग चीजें भूल जाते हैं, इसी तरह लोग सोनम को भूलते जा रहे थे। शायद इसी वजह से उसके आशिक ने उसकी बेवफाई को जिंदा रखने के लिए 2000 के नए नोट पर भी सोनम की बेवफाई की कहानी लिख दी। जिसके बाद सोनम को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

सोशल मीडिया पर बेवफाई के चर्चा आम होने के बाद बेचारी सोनम भी कहां पीछे रहने वाली थी। सोनम ने भी उसके खिलाफ लिखने और बोलने वालों को करार जवाब दिया। उसने सबसे ज्यादा डिमांड वाले 100 के नोट पर संदेश लिखकर लोगों को जवाब दिया।  गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए बड़े नोटों को बंद करने का ऐलान किया था। ऐलान के दौरान पीएम ने कहा था कि इस फैसले से जनता को थोड़ी से दिक्कत होगी लेकिन आने वाले समय में इसका बड़ा फायदा मिलेगा। जापान यात्रा के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काला धन रखने पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि ब्लैक मनी रखने वाले यह न समझें की 30 दिसंबर के बाद कुछ नहीं होगा।

https://twitter.com/KajuKatli__/status/797861898150559744

https://twitter.com/TrollKejri/status/797875978470985728

https://twitter.com/itsdhruvism/status/797859823798743040

https://twitter.com/bhaiyyajispeaks/status/797854848251088896

 

सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो। (Photo Source: Twitter)

पीएम मोदी- अरे पापियों, गंगा में नोट बहाकर भी आपका पाप धुलने वाला नहीं