रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मंगलवार (21 फरवरी) को अपनी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो की उपलब्धियां गिनाईं। अंबानी के अनुसार, 5 सितंबर, 2016 को लॉन्च होने वाली जियो की सेवाएं अब देश के 10 करोड़ से ज्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत डाटा यूसेज के मामले में विश्व का नंबर एक देश बन चुका है। अंबानी ने कहा, ”जियो ने 170 दिनों में 10 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया। इसके अलावा, जियो यूजर्स लॉन्चिंग के बाद से 100 करोड़ जीबी का डेटा इस्तेमाल कर चुके हैं।” अंबानी के मुताबिक, जियो के नेटवर्क से हर मिनट दो करोड़ वॉयस कॉल की जाती हैं। अंबानी ने इस मौके पर मुकेश अंबानी ने जियो प्राइम मेंबरशिप प्रोग्राम की घोषणा भी की। ग्राहक 1 से 31 मार्च के बीच 99 रुपए देकर प्राइम मेंबरशिप ले सकते हैं। प्राइम सेवाओं के ग्राहकों को साल तक 303 रुपए प्रति महीने की फीस पर रिलायंस जियो की सारी सेवाएं मिलेंगी। अंबानी के अनुसार, 10 रुपए प्रतिदिन पर जियो यूजर्स को पूरी सेवाएं निर्बाध मिलती रहेंगी।
अंबानी ने इस मौके पर कहा कि जियो पर मुफ्त वॉयसल कॉल की सुविधा मिलती रहेगी। अंबानी के अनुसार, उनकी कंपनी दूसरी सभी कंपनियों के प्लान्स को मॉनिटर करेगी, जिसके बाद जियो के डाटा प्लान्स री-डिजाइन किए जाएंगे। अंबानी ने कहा, ”हम किसी भी दूसरी कंपनी से 25 फीसदी ज्यादा डेटा ग्राहकों को देंगे। हमारा मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को बेस्ट प्राइज पर बेहतर प्लान देना है।”
मुकेश अंबानी के ‘जियो प्राइम’ सेवाओं का ऐलान करने के बाद ही सोशल मीडिया पर यह विषय चर्चा में आ गया। कुछ यूजर्स ने चुटकी ली तो किसी ने इतनी तेजी से बढ़ती यूजर संख्या पर हैरानी जताई। आलोक ने लिखा, ” जियो की ग्राहक संख्या 10 करोड़, ओ माई गॉड 50 लाख का देश फ़िनलैंड सोच रहा है, मुफ्तखोरी में 20 फिनलैंड हो लिये इंडिया में।” कुनाल ने कहा, ”जियो से आप सब कुछ कर सकोंगे, बस मेरा भाषण आप लाइव नहीं देख सकोंगे-आदरणीय मुकेश अंबानी।”
देखें ट्विटर पर क्या रहा लोगों का रिएक्शन:
#RelianceJio
10 करोड़ की ग्राहक जनसंख्या 170 दिनों में जियो की यानी बेरोजगारी बहुत है,आजम खान सही हैं खाली आदमी तेजी से जनसंख्या बढ़ाता है।— alok puranik (@puranikalok) February 21, 2017
अब तक जियो का सिम सब ले रहे थे लेकिन पुराना नम्बर पोर्ट कोई नहीं कर रहा था। आज देवता अम्बानी की जियो प्राइम घोषणा उसी के लिए उक्सायेगी?
— amit (@AmitOffline) February 21, 2017
https://twitter.com/Anshumalirst/status/833963161971728384
अब जियो यूज़र्स को एक अलग देश बना ही लेना चाहिए?? https://t.co/7Ws60VKAg2
— Sachya (@sachya2002) February 21, 2017
*जियो-Jio*
बहुत कुछ कर दिया..
बहुत अभी बांकि है
फ़िलहाल Celebration जारी है….।।।#RelianceJio #jio #reliance #RCP #jiocelebration— Karamaati Abhi (@karamaatiabhi) February 21, 2017
https://twitter.com/Anshumalirst/status/833965572186636289
#RelianceJio
जियो की ग्राहक संख्या 10 करोड़, उफ़ ओ माई गॉड 50 लाख का देश फ़िनलैंड सोच रा है,मुफ्तखोरी में 20 फिनलैंड हो लिये इंडिया में।— alok puranik (@puranikalok) February 21, 2017
जुग जुग जियो 🙂
— शिखा (@shikhasaxena191) February 21, 2017
https://twitter.com/beingsolanki/status/833960518645927940
फिलहाल कंपनी ग्राहकों को जियो हैप्पी न्यू ईयर ऑफर दे रही है। इस ऑफर के तहत वॉयस और वीडियो कॉलिंग, 4जी इंटरनेट समेत जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन जैसी सभी सेवाएं 31 मार्च 2017 तक मुफ्त हैं।

