केरल से शनिवार (30 जुलाई) को एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें दिखाया जा रहा है कि एक स्कूटर को तेज रफ्तार की गाड़ी इतनी जोरदार टक्कर मारती है कि वह स्कूटर और उसपर बैठा शख्स दूर हवा में उड़ जाता है। मनोरमो न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो केरल के वयांड जिले का है। चैनल के मुताबिक, जिस शख्स के साथ यह हादसा हुआ उसका नाम हरिशंकर है। फिलहाल हरिशंकर को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। वह जख्मी हालत में है। चैनल के मुताबिक, शख्स 20 मीटर दूर जाकर गिरा था। टक्कर ने उसे 5 फीट ऊंचा उछाल दिया था। टक्कर लगने के बाद गाड़ी भी नहीं संभल पाई थी। आगे जाकर उसकी एक ऑटोरिक्शा से टक्कर हो गई थी। यह वीडियो में नहीं दिखाया गया है। वहीं स्कूटर के टुकड़े जगह-जगह पर फैले हुए देखे जा सकते थे।
भारत की सड़क लोगों के लिए सुरक्षित नहीं मानी जाती। मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांस्पोर्ट एंड हाईवे की तरफ से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि हर दिन 400 लोग सड़क हादसों में मारे जाते हैं। इसके अलावा बाकी आंकड़ों में दिखाया गया है कि 2015 में 1,46,133 लोग सड़क हादसों में मारे गए। वहीं साल 2014 में 1,39,671 मारे गए थे। यानी आंकड़ों से साफ पता चलता है कि हादसों की संख्या साल दर साल भी बढ़ रही है। इन सब राज्यों में से सबसे ज्यादा हादसे केरल में ही होते हैं। इसके अलावा तमिलनाडू, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कर्नाटक भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
देखिए वीडियो-
https://youtu.be/JLfWS31u7qg