हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख आप सोच में पड़ जाएंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। दरअसल एक शख्स ने सीवर होल में जलती हुई सिगरेट का बड डाल दिया। बड डालते ही इतना जोरदार धमका हुआ कि चारों तरफ अंधेरा छा गया। बड डालने वाला शख्स भी इस धमाके की चपेट में आ गया। ये पूरा मामला वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी का ये फुटेज जैसे ही सोशल मीडिया पर आया वैसे ही वायरल होने लगा। लोग वीडियो को जमकर शएयर कर रहे हैं। शेयर करने के साथ ही लोग अपने-अपने तरह से धमाके की वजह बता रहे हैं। वीडियो को ईरान की राजधानी तेहरान का बताया जा रहा है।
در چاه های فاضلاب هیچ گونه موادی برای دیرتر پر شدن آنها نریزید،ته سیگار یا جرقه کافیست تا خا… pic.twitter.com/Jey6JFTZ61
— سر الکساندر (@Xerxesss) April 10, 2017
सीसीटीवी फुटेज में किसी दीवार के किनार एक सीवर का छोटा सा होल दिख रहा है। इस होल के पास पहले एक शख्स आता है और अपने पॉलीबैग से कुछ निकाल कर इस होल के अंदर डाल देता है। देखन से लग रहा है कि शायद वह शख्स सीवर होल के अंदर कुछ कचरा डाल रहा है। इसके थोड़ी ही देर बाद सिगरेट पीता हुए दूसरा शख्स कैमरे में नजर आता है। गड्ढे के पास से गुजरते हुए इस शख्स ने अपनी सिगरेट के बड को उसी सीवर होल में डाल दी। बड के होल में जाते ही विस्फोट हो जाता है। 43 सेकेंड के इस वीडियो ने सबको चौंका दिया है।
कुछ लोग कह रहे हैं कि सीवर के अंदर गंदगी और प्रेशर से शायद मीथेन गैस बन गई होगी जिसने जलती हुई बड के संपर्क में आने से धमाका कर दिया। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सीवर में गैस लीक होने को इस विस्फोट का कारण बता रहे हैं।

